/lotpot/media/media_files/4j0ctxhZ2hwwB7MSUPbo.jpg)
घास की गुड़िया
Fun Story घास की गुड़िया:- एक राजा के बारह बेटे थे। जब वे जवान हुए तो राजा ने उनसे कहा, 'जिस लड़की को तुम पसंद करोगे, उसी से तुम्हारी शादी कर दी जाएगी, लेकिन एक शर्त है। उस लड़की को एक दिन में सूत कात कर कपड़ा बुनना और कमीज सीना आता हो'। ग्यारह राजकुमारों ने कहा, ‘पिता जी, यह बहुत कठिन काम है। संसार मेें कोई लड़की ऐसी नहीं, जो एक दिन में कपड़ा बुन कर कमीज सी सकती हो’ लेकिन छोटा राज कुमार बोला, पिता जी मैं प्रयत्न करता हूँ। शायद कहीं कोई ऐसी लड़की मिल जाए। (Fun Stories | Stories)
राजा ने छोटे राजकुमार को घोड़ा और अशरफियों की एक थैली दी और वह यात्रा पर चल पड़ा। राजकुमार गाँव गाँव, नगर नगर फिरा, लेकिन कोई ऐसी लड़की नहीं मिली, जो एक दिन मेें कपड़ा बना कर कमीज सी सकती हो। वह हैरान परेशान एक जंगल में से गुज़र रहा था कि एक नन्हीं सी परी मिली। परी ने कहा, ‘राजकुमार, तुम कहां जा रहे हो, मुझे पता है तुम्हें किसकी तलाश है, एक गुड़िया है जो पास के एक गांव में रहती है और वह हर गुण से परिपूर्ण है मुझे विश्वास है कि वह एक कमीज सी देगी।’ (Fun Stories | Stories)
राजकुमार बहुत प्रसन्न हुआ और परी के साथ उसके घर गया वहां एक नन्ही सी कुर्सी पर एक...
राजकुमार बहुत प्रसन्न हुआ और परी के साथ उसके घर गया वहां एक नन्ही सी कुर्सी पर एक नन्हीं मुन्नी गुड़िया बैठी थी। राजकुमार ने उस से कहा, ‘गुड़िया बीबी, यदि तुम एक दिन में कपड़ा बुन कर कमीज सी दो, तो मैं तुम से शादी कर लूंगा।
‘गुड़िया बोली, ‘मैं यह काम कर सकती हूँ, ‘यह कह कर गुडिया ने उसी समय सूत काता। धागा बुना और एक दिन में कमीज सी दी। कमीज इतनी छोटी थी कि बस गुड़िया ही पहन सकती थी। (Fun Stories | Stories)
राजकुमार कमीज देख कर बहुत प्रसन्न हुआ। और बोला, ‘तुम यही ठहरो। मैं कमीज राजा साहब को दिखा कर अभी आता हूँ।
राजकुमार कमीज लेकर महल में गया और राजा से कहा, ‘मैंने अपनी दुल्हन ढूंढ ली है'। राजा ने कहा, ‘उसे तत्काल महल में ले आओ।’ राजकुमार गुडिया को लेकर राजमहल की ओर चला। जब वह नदी के पास आए, तो राजकुमार के घोड़े के खुर से गुड़िया उधड़ कर नदी में जा गिरी। राजकुमार परेशान होकर शोर मचाने लगा। (Fun Stories | Stories)
एकदम से नदी में से एक जिन्न निकला। उसने गुड़िया को अपने हाथों में उठा रखा था, लेकिन अब वह नन्हीं मुन्नी गुड़ि़या नहीं थी। वह बड़ी हो गई थी। बिल्कुल जवान लड़की की तरह। राजकुमार बहुत प्रसन्न हुआ। उसने उसे अपने घोड़े पर बिठाया और महल की ओर चल दिया। जब राजकुमार लड़की को लेकर महल में पहुँचा, तो राजा उसे देख कर हैरान रह गया।
ऐसी सुन्दर लड़की उसने पहले कभी नहीें देखी थी। और जब लड़की ने एक दिन में कपड़ा बुन कर कमीज तैयार कर दी, तो राजा और भी प्रसन्न हुआ और उसने बड़ी धूम धाम से दोनों की शादी करा दी। (Fun Stories | Stories)
lotpot E-Comics | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahaniyan | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Stories | hindi stories | Fun Stories | kids hindi fun stories | Hindi fun stories | Kids Fun Stories | लोटपोट | लोटपोट इ-कॉमिक्स | हिंदी कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की मज़ेदार कहानी | बच्चों की मनोरंजक कहानी