/lotpot/media/media_files/IdBE9QLw6sEu7TlUxtJc.jpg)
डोंगी से समुद्री जहाज़ तक
Fun Story डोंगी से समुद्री जहाज़ तक:- मनजीत के घर में चुनमुन की मीटिंग चल रही थी कि अचानक किशोर अंकल सबको छकाते हुए वहाँ आ पहुँचे, किशोर अंकल को अपने बीच पाकर क्लब के सभी सदस्य हक्का-बक्का रह गये अतः मंटू पूछ ही बैठा- ‘अंकल, आप और यहाँ।’ (Fun Stories | Stories)
‘क्यों भाई, क्या मुझे यहाँ नहीं आना चाहिये था?’ किशोर अंकल मुस्कुराते हुए सोफे पर बैठते हुए बोले।
‘नहीं अंकल, ऐसी बात नहीं है। आपने वह कहावत तो सुनी ही होगाी कि प्यासा कुएँ के पास जाता है, कुआँ प्यासे के पास नहीं आता। मेरा मतलब है कि कहानी सुनने के लिये तो हमें आपके पास आना चाहिये था लेकिन यहाँ तो बात उल्टी हो गई।’ इस बार जवाब दिया सुदीप ने जो बहुत अधिक नटखट और बातूनी था। (Fun Stories | Stories)
सुदीप की बात सुनकर किशोर अंकल ने ठहाका लगाया और बोले- तो फिर यही समझ लो कि आज कुआँ प्यासे के पास आया है। भाई दरअसल मैं घर में खाली बैठा बोर हो रहा था इसलिये सोचा कि चलकर तुम सब से मिलकर अपनी ड्यूटी भी पूरी कर आयें लेकिन यहाँ आकर देखा कि तुम्हारी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो रही है।
इसलिये मैं चलता हूँ और........
‘अरे वाह अंकल अब आप आये हैं तो हम कहानी सुने बिना आपको जाने थोड़े ही देंगे हमारी मीटिंग तो लगभग खत्म हो चुकी है। मंटू किशोर अंकल का रास्ता रोकते हुए बोला। (Fun Stories | Stories)
भाई जैसी जनता-जर्नादन की मर्जी। किशोर अंकल आराम से सोफे पर बैठ गये और बोले...
भाई जैसी जनता-जर्नादन की मर्जी। किशोर अंकल आराम से सोफे पर बैठ गये और बोले-’ हाँ तो सुनो फिर पिछली बार मैंने तुम्हें ‘कोग’ (बवह) तथा ‘कैराकस’ (बंततंबो) युद्धपोत के साथ साथ गैलियन (हंससमवद) युद्धपोतों के बारे में बताया था जो 15वीं शताब्दी में इंग्लैड और फ्रांस के बीच हुए युद्ध में इंग्लैड की ओर से इस्तेमाल किये गये थे आज मैं तुम्हें उससे आगे बताता हूँ।
‘‘जैसे जैसे समय गुजरता गया, नये नये आविष्कार होते गये। अठारहवीं शताब्दी के अंत तक अनेक नये आविष्कार हो चुके थे। जिनमें एक मुख्य आविष्कार था-स्टीम इंजन यानि भाप से चलने वाला इंजन क्या तुममें से कोई बता सकता है कि स्टीम इंजन का आविष्कार किसने किया था? किशोर अंकल ने कहानी को बीच में ही रोक कर बच्चों की परीक्षा ली। (Fun Stories | Stories)
‘जेम्स वाट ने’ पूरी टोली एक साथ बोली।
‘बिल्कुल ठीक, किशोर अंकल बोले- ‘पहले पहल तो स्टीम इंजन को रेलगाडियों में ही इस्तेमाल किया जाता रहा लेकिन कुछ समय बाद उन्हें समुद्री जहाजों में भी इस्तेमाल किया जाने लगा। स्टीम इंजन वाले इंजनों को ‘स्टीमशिप’ नाम दिया गया। विश्व के सर्वप्रथम स्टीम शिप में स्टीम इंजन के अलावा पाल भी लगायी गयीं ताकि यदि इंजन काम करना बंद कर दे तो पाल की सहायता से जहाज़ को आगे बढ़ाया जा सके। लेकिन समय के साथ साथ स्टीम इंजन में पाल लगाने की जरूरत नहीं रही। (Fun Stories | Stories)
स्टीमशिप के बन जाने पर साहसिक इस जहाज़ के दोनों ओर मध्य में पहिये स्टीम इंजन की सहायता से चलते थे और जहाज़ को आगे बढा़ते थे।
इस जहाज़ को अटलांटिक महासागर पार करने में लगभग दो सप्ताह लगे। (Fun Stories | Stories)
इंग्लैंड में जो सबसे पहला स्टीमशिप बना उसका नाम था ब्रिटानिया ‘ब्रिटानिया‘ ने लीवरपूल, इंग्लैंड से लेकर अमरीका तक पहली यात्रा की। इस जहाज़ में अनेक यात्री सवार थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि अमरीका और इंग्लैंड के बीच डाक सेवा ‘ब्रिटानिया’ स्टीमशिप से ही शुरू हुई। इस प्रकार कहा जा सकता है कि यही जहाज़ अमरीका और इंग्लैंड़ को एक दूसरे के नजदीक लाया। इस जहाज़ के बारे में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि जब यह पहली बार लीवरपूल से अमरीका के लिये रवाना हुआ तो इसमें यात्रियों के साथ साथ बहुत सी गायें भी सवार थीं। ये गायें इसलिये ले जायी गईं ताकि रास्ते में यात्रियों को ताज़ा दूध मिलता रहे।
‘‘हां तो भाई, आज की कहानी यहीं तक। कहानी का अगला भाग अगली बार ठीक है ना?’’ किशोर अकंल उठते हुए बोले।
‘ठीक है अकंल।’ बच्चों की पूरी पल्टन ने एक साथ जवाब दिया। सुदीप ने सबकी ओर से किशोर अंकल का धन्यवाद किया और इसके साथ ही सभा समाप्त हो गई। (Fun Stories | Stories)
lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | fun-stories | kids-fun-stories | hindi-fun-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | बाल कहानी | hindii-baal-khaanii | chottii-hindii-khaanii | hindii-khaaniyaan