Jungle Story: जान बची तो लाखों पाए

एक जंगल मे एक शेर रहता था। उसी जंगल में एक सूअर का परिवार भी रहता था। सूअर का परिवार अपने खाली समय में जंगल में बने एक तालाब के कीचड़ में लोट पोट होता रहता था। सूअर के बच्चे तालाब के कीचड़ में उछल कूद करते रहते थे।

New Update
Lion and a piglet cartoon image

जान बची तो लाखों पाए

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Jungle Story जान बची तो लाखों पाए:- एक जंगल मे एक शेर रहता था। उसी जंगल में एक सूअर का परिवार भी रहता था। सूअर का परिवार अपने खाली समय में जंगल में बने एक तालाब के कीचड़ में लोट पोट होता रहता था। सूअर के बच्चे तालाब के कीचड़ में उछल कूद करते रहते थे। (Jungle Stories | Stories)

एक दिन शेर ने एक जानवर को मार कर खा लिया। खाने के बाद उसे पानी की प्यास लगी। शेर उसी तालाब की ओर चला गया जहाँ सूअर का परिवार कीचड़ में नहाता था। उस समय वहां सूअर का एक बच्चा अकेले ही उछल कूद रहा था। शेर को वहां आता देख कर वह एक जगह डर के मारे दुबक कर बैठ गया। शेर जैसे ही पानी पीने को झुका उसको इस में से बदबू आने लगी। उसने सोचा कि इसमें से तो बदबू आ रही है मैं इस पानी को नहीं पिऊंगा। वह किसी दूसरे तालाब में जाने को मुड़ा तो सूअर के बच्चे ने सोचा कि शेर मेरे से डर गया है। इस लिए बिना पानी पिए ही जा रहा है। सूअर के बच्चे ने सीना तान के शेर को लड़ाई के लिए ललकार दिया। शेर का पेट भरा हुआ था और शेर को प्यास भी लगी थी। शेर ने कहा आज नहीं कल को लड़ेंगे यह कहकर आगे को चल दिया। (Jungle Stories | Stories)

Lion and a piglet cartoon image

सूअर का बच्चा अपने परिवार में जाकर बड़ी बड़ी डींगें हांकने लगा कि मैंने आज शेर को...

सूअर का बच्चा अपने परिवार में जाकर बड़ी बड़ी डींगें हांकने लगा कि मैंने आज शेर को लड़ाई के लिए ललकारा था। वह डर के मारे कल लडूंगा कह कर चला गया। यह बात सुन कर सूअर परिवार बहुत चिंतित हुआ और बच्चे से कहा कि तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी है। अब शेर तुम्हें छोड़ेगा नहीं। एक बूढ़े सूअर ने कहा कि कल को तुम शेर से लड़ने जरुर जाना नहीं तो वह यहाँ आकर सब को मार खाएगा। (Jungle Stories | Stories)

बूढ़े सूअर ने कहा जैसा मैं कहूँ वैसा ही करना। बूढ़े सूअर ने बताया कि कल जब तुम शेर के पास जाओगे तो खूब कीचड़ और गोबर को अपने शरीर पर मल कर जाना ताकि तुम्हारे शरीर से खूब सारी बदबू आए। सूअर के बच्चे ने ऐसा ही किया जब शेर के पास जाने लगा तो रास्ते में जो भी गोबर कीचड़ मिला उसको अपने शरीर पर मल लिया। जब वह डरता डरता तालाब के पास पहुंचा तो शेर उसका इंतजार कर रहा था। वह डरता डरता शेर के नजदीक गया तो शेर ने कहा मैं तेरा ही इंतजार कर रहा था। शेर जैसे ही उसको मारने के लिए आगे बड़ा तो उसको उस में से बदबू आने लगी। शेर ने कहा छिः छीः तुम में से तो बहुत गन्दी बदबू आ रही है मैं तुम से नहीं लडूंगा। यह कह कर शेर ने अपना मुंह मोड़ लिया। सूअर के बच्चे की जान मे जान आई और दुम दबा कर वहां से भाग खड़ा हुआ। अपने परिवार में जाकर भगवान का शुक्रिया अदा कर कहने लगा ‘जान बची तो लाखों पाए-लौट के बुद्धू घर को आए। (Jungle Stories | Stories)

Lion and a piglet cartoon image

lotpot-e-comics | bal kahani | bal-kahaniyan | hindi-bal-kahania | Hindi Bal Kahaniyan | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | jungle-stories | hindi-stories | kids-hindi-stories | kids-jungle-stories | jungle-hindi-stories | kids-hindi-jungle-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-khaaniyaan | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-khaanii | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-jngl-khaanii

यह भी पढ़ें:-

Jungle Story: गिद्ध की उड़ान

Jungle Story: उपयोगी मूंछें

Jungle Story: चालाक हिरण

Jungle Story: सौन्दर्य प्रतियोगिता

#बच्चों की जंगल कहानी #छोटी हिंदी कहानी #छोटी कहानियाँ #छोटी कहानी #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #हिंदी कहानियाँ #लोटपोट इ-कॉमिक्स #लोटपोट #kids hindi jungle Stories #Jungle Hindi Stories #kids Jungle Stories #kids hindi stories #hindi stories #Jungle Stories #Kids Stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short stories #Hindi Bal Kahaniyan #Hindi Bal kahania #Bal Kahaniyan #Bal kahani #lotpot E-Comics #Lotpot