Jungle Story: सौन्दर्य प्रतियोगिता

दीवाली पर जंगल में सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसीलिए तो सभी जानवरों ने इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए जान लगा दी थी। दीवाली के आने से पहले ही पूरे जंगल में चहल-पहल बढ़ गई थी।

New Update
Jungle animals Cartoon Image

सौन्दर्य प्रतियोगिता

Jungle Story सौन्दर्य प्रतियोगिता:- दीवाली पर जंगल में सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसीलिए तो सभी जानवरों ने इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए जान लगा दी थी। दीवाली के आने से पहले ही पूरे जंगल में चहल-पहल बढ़ गई थी। काफी दिन पहले से ही सभी जानवर अपने-अपने बाड़ों, मोहल्लों और घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट में लग गये थे घर के अन्दर तो क्या, जानवरों ने अपने घर के बाहर तथा आसपास की सफाई में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। (Jungle Stories | Stories)

प्रतियोगिता जीतने के लिए सभी जानवर एक से एक कीमती सजावट की चीजें...

प्रतियोगिता जीतने के लिए सभी जानवर एक से एक कीमती सजावट की चीजें लाने लगे। कइयों ने तो पूरे घर का फर्नीचर भी बदल दिया। कई जानवर घर ही नया बनाने में लग गये। कुछ जानवर तो सोचते थे कि सबसे अधिक खर्च करके महंगे से मंहगा सामान लाने से ही उनके घर सुन्दर और स्वच्छ दिखाई देंगे कुछ और जानवर अपने लिए बढ़िया से बढ़िया कीमती वस्त्र खरीद लाये। किसी ने नया हैट खरीदा तो किसी ने नये जूते। वे अपने तन को ही सजाने में लग गये। क्रीम-पाउडर आदि पर भी जानवरों ने काफी खर्च किया। (Jungle Stories | Stories)

काफी प्रतीक्षा के बाद आखिर दीवाली का शुभ दिन भी आ ही गया। उस दिन तो जंगल की शोभा देखते ही बनती थी। हर तरफ रंग बिरंगी-झंडियां टंगी हुई थीं। घरों के बाहर छोटे-बड़े कन्दीलों से झांकता दीपों का प्रकाश मन को मोह लेने वाला था। पेड़ों और झाड़ियों पर लटकते छोटे-छोटे लट्टूओं की शोभा तो एक दम निराली थी। (Jungle Stories | Stories)

सुबह ही निर्णायक टोली ने प्रत्येक जानवर के यहां जाकर वहां का निरीक्षण किया। शाम के समय हर वर्ष की तरह सभी जानवर जंगल के बीच वाले मैदान में जमा हो गये। (Jungle Stories | Stories)

सभी यह जानने के लिए उत्सुक थे कि इस बार की प्रतियोगिता में विजयी कौन होगा।

थोड़ी देर की औपचारिकता के पश्चात आखिर जंगल के राजा शेर ने उठकर घोषणा आरम्भ की। (Jungle Stories | Stories)

सबसे पहले तो मैं अपने जंगल के सभी साथी जानवरों को दीवाली की शुभकामनायें देता हूँ। आप सब जानते हैं कि इस बार हमने दीवाली के शुभ अवसर पर अपने जंगलवासियों के लिए सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में इस बार के विजेता हैं -गपचू गीदड़।

गपचू गीदड़ का नाम सुनते ही सभी जानवर एक दूसरे का मुँह ताकने लगे। सभी जानते थे कि गपचू का घर कोई खास सजा हुआ नहीं था। उसके पास तो बढ़िया फर्नीचर खरीदने के पैसे भी नहीं थे। न ही उसने कोई बढ़िया पोशाक ही बनवाई थी। उसे तो मेहनत करके अपना और अपने परिवार का पेट पालने का समय ही मुश्किल से मिलता था, फिर वह सजावट के लिए समय कहाँ से निकाल पाता। (Jungle Stories | Stories)

जानवरों को आश्चर्य में पड़ा देख शेर को वास्तविकता समझते देर नहीं लगी। उन्होंने फिर से बोलना अरम्भ किया।

लगता है, आप सब आश्चर्य में पड़ गये हैं। ऐसा होना स्वाभाविक ही है क्योंकि गपचू गीदड़ का घर तो वास्तव में सबसे अधिक सुन्दर नहीं पाया गया था। फिर भी उसे इनाम मिला है उसके सुन्दर मन की वजह से। जब निर्णायक टोली गपचू गीदड़ के घर पहुंची तो यह देखकर दंग रह गई कि गपचू अपने घर की सफाई अधूरी छोड़कर एक छोटे से खरगोश की टांगों के घावों की सफाई करके उन पर मलहम लगा रहा था, असली सौन्दर्य तो यही है। घर और शरीर का सौन्दर्य बढ़ाने में तो हम सभी लगे रहते हैं, परन्तु मन का सौन्दर्य कितने बढ़ा पाते हैं? दूसरे प्राणियों की सेवा करने वाला प्राणी ही वास्तव में सबसे बड़े सौन्दर्य का मालिक होता है। इसलिए इस बार गपचू गीदड़ को इस सौन्दर्य प्रतियोगिता में विजेता घोषित किया गया है। (Jungle Stories | Stories)

Jungle animal Cartoon images

राजा शेर की बात सुनकर सभी जानवर सहमति में सिर हिलाने लगे। साथ ही उन्होंने गपचू गीदड़ को बधाई दी। इसके बाद सभी जानवरों ने दीवाली का पर्व बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया।

सीख: प्यारे बच्चों इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि बाहरी दिखावे से अच्छा है की हम अपने मन को सुन्दर बनायें। (Jungle Stories | Stories)

jungle-stories | kids-jungle-stories | hindi stories | bal-kanahi | hindi-bal-kahani | लोटपोट | लोटपोट | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | हिंदी कहानी

यह भी पढ़ें:-

Jungle Story: पिंटू ने चोर को पकड़ा

Jungle Story: नेकी का फल मीठा

Jungle Story: सच्चे मित्र

Jungle Story: तुम्हारा भी लाभ, मेरा भी लाभ

#बाल कहानी #लोटपोट #हिंदी कहानी #Lotpot #Hindi Bal Kahani #Jungle Stories #bal kanahi #kids Jungle Stories #हिंदी बाल कहानी #hindi stories