Motivatinal Story: एक साधारण घटना

एक छोटा लड़का अपने स्कूल की मैगजीन बेच रहा था और एक ऐसे घर पर पहुंचा जो बहुत पुराना और जर्जर था। इस घर में एक वृद्ध व्यक्ति रहता था जो न तो बाहर आता था और न ही पड़ोसियों से या आने-जाने वालों से कोई संबंध रखता था।

New Update
Old man with a Boy Cartoon image

एक साधारण घटना

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Motivatinal Story एक साधारण घटना:- एक छोटा लड़का अपने स्कूल की मैगजीन बेच रहा था और एक ऐसे घर पर पहुंचा जो बहुत पुराना और जर्जर था। इस घर में एक वृद्ध व्यक्ति रहता था जो न तो बाहर आता था और न ही पड़ोसियों से या आने-जाने वालों से कोई संबंध रखता था। लड़के ने घर की कुंडी खटकाई और वृद्ध की प्रतीक्षा करने लगा। लड़के के माता-पिता ने उसे पहले ही बता दिया था कि वो उस पुराने घर और वृद्ध से दूर रहे। (Motivational Stories)

लड़का वापिस जाने ही वाला था कि वृद्ध व्यक्ति ने दरवाजे से बाहर निकल कर पूछा, ‘‘तुम क्या चाहते हो?’’ लड़का डरा हुआ था पर उसे स्कूल की मैगजीन बेचने का काम दिया गया था। लड़के ने कहा, ‘‘मैं ये मैगजीन बेच रहा हूं। क्या आप एक खरीदना पसंद करेंगे?’’ वृद्ध व्यक्ति ने लड़के को ऊपर से नीचे तक देखा। खुले दरवाजे से लड़के ने देखा कि वृद्ध व्यक्ति के घर में बहुत से कुत्तों की मूर्तियां रखी हुई हैं। लड़के ने पूछा, ‘‘क्या आप कुत्ते इकट्ठे करते हैं?’’ वृद्ध व्यक्ति ने उत्तर दिया, ‘‘मैं कई प्रकार की चीजें इकट्ठा करता हूं और वही मेरा परिवार है।’’ लड़के ने अनुभव किया की वृद्ध व्यक्ति जीवन में अत्यंत अकेला है। लड़के ने कहा, ‘‘मेरे पास आप के उपयुक्त एक मैगजीन है जिसमें कुत्तों से संबंधित जानकारी और चित्र हैं। शायद आप इसे खरीदना पसंद करेंगे।’’ वृद्ध ने यह कह कर दरवाजा बन्द कर दिया कि उसे कोई भी किसी प्रकार की मैगजीन नहीं चाहिए। (Motivational Stories)

लड़के को दुःख हो रहा था कि वह अपने कोटे की मैगजीन नहीं बेच पायेगा, साथ ही...

लड़के को दुःख हो रहा था कि वह अपने कोटे की मैगजीन नहीं बेच पायेगा, साथ ही उसे यह भी दुःख था कि इतने बड़े मकान में वह वृद्ध व्यक्ति अकेला रहता है। वापिस घर पहुंच कर लड़के के मन में एक विचार आया। उसे पास रखी एक बड़े कुत्ते की मूर्ति से कोई लगाव नहीं था क्योंकि उसके पास एक जीवित पालतू कुत्ता था। वह मूर्ति लेकर उसी वृद्ध व्यक्ति के घर पहुंचा और उसने कुंडी खटखटाई। वृद्ध व्यक्ति बाहर निकला और उसने कहा, ‘‘मुझे कोई मैगजीन नहीं चाहिए।’’ (Motivational Stories)

Old man with a Boy Cartoon image

लड़के ने वृद्ध व्यक्ति से कहा, ‘‘इस बार मैं मैगजीन बेचने के लिए नहीं आया हूं। इस बार मैं आपको ये मूर्ति उपहार स्वरूप देना चाहता हूं। ‘‘मूर्ति देखते ही वृद्ध व्यक्ति के चेहरे पर रौनक आ गई। आज तक उससे किसी ने इतनी आत्मीयता से बात नहीं की थी। उसने लड़के से कहा, ‘‘तुम्हारा हृदय विशाल है। तुम ऐसा क्यों कर रहे हो?’’ लड़के ने मुस्कुरा कर कहा, ‘‘आप कुत्तों से प्यार करते हैं और यह मूर्ति आपके घर में अधिक अच्छी लगेगी। इस छोटी-सी घटना का वृद्ध व्यक्ति की मानसिकता पर अद्भुत प्रभाव पड़ा।

लड़के से उसकी मित्रता हो गई और वह बाहर निकल कर अपने पड़ोसियों से भी मेलजोल बढ़ाने लगा। कभी-कभी लड़का अपने जीवित कुत्ते को भी वृद्ध के घर ले आता और दोनों साथ-साथ बहुत समय तक उसके साथ खेलते रहते। एक छोटे से प्रयास ने सदैव के लिए वृद्ध व्यक्ति की जीवनशैली में सुखद परिवर्तन कर दिया था। इसलिए तो कहते हैं 80 साल का बूढ़ा और 8 साल का बच्चा एक समान होते हैं। (Motivational Stories)

lotpot-e-comics | bal kahani | bal-kahaniyan | short-motivational-stories | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | motivational-stories | kids-motivational-stories | kids-hindi-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-khaaniyaan | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-khaanii | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-prerk-khaaniyaan

यह भी पढ़ें:-

Motivational Story: सेठ जी की परीक्षा

Motivational Story: आखिरी उम्मीद

Motivational Story: माँ तुझे शत-शत प्रणाम

Motivational Story: जायदाद का सच

#बच्चों की प्रेरक कहानियाँ #छोटी हिंदी कहानी #छोटी कहानियाँ #छोटी कहानी #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #हिंदी कहानियाँ #लोटपोट इ-कॉमिक्स #लोटपोट #kids hindi stories #kids motivational stories #Motivational Stories #hindi stories #Kids Stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short stories #Short Motivational Stories #Bal Kahaniyan #Bal kahani #lotpot E-Comics #Lotpot