पिता का आर्शीवाद - दिल छू लेने वाली कहानी

पिता का आर्शीवाद :- एक युवा लड़का काॅलेज से ग्रेजुएट होने वाला था। उसने कई महीनों से एक शोरूम में खूबसूरत स्पोट्र्स कार देखी हुई थी और उसे पता था कि उसके पिता उस गाड़ी को खरीद सकते है।

New Update
pita-ka-ashirward
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पिता का आर्शीवाद :- एक युवा लड़का काॅलेज से ग्रेजुएट होने वाला था। उसने कई महीनों से एक शोरूम में खूबसूरत स्पोट्र्स कार देखी हुई थी और उसे पता था कि उसके पिता उस गाड़ी को खरीद सकते है। उसने अपने पिता से कहा कि उसे वह गाड़ी चाहिए।

जिस दिन उसकी पढ़ाई पूरी हुई, लड़का इंतज़ार में था कि उसके पिता उसे बुलाए और गाड़ी की चाबी दे। आखिरकार उसके पिता ने उसे अपने कमरे में बुलाया। उसके पिता ने उसे बताया कि वह उस पर कितना गर्व महसूस कर रहे है कि वह उनका बेटा है और पिता ने उसे बताया कि वह उससे कितना प्यार करते है। उन्होंने उसे एक खूबसूरत तोहफे का डिब्बा दिया। लड़का उत्सुक था लेकिन उसके मन में कहीं न कहीं निराशा थी। उसने डिब्बा खोला और उसमें एक खूबसूरत बाइबल को पाया जिसपर उस लड़के का नाम सोने में लिखा हुआ था। इस तोहफे से गुस्सा होकर वह अपने पिता पर चिल्लाया और उसने कहा, ‘आपने अपने पैसो से मुझे यह बाइबल तोहफे में दी है?’ गुस्सा होकर और बाइबल को घर पर छोड़कर वह घर से बाहर चला गया।

कई साल गुजर गए और युवा लड़का अपने व्यापार में काफी सफल हो गया। उसने एक खूबसूरत घर खरीदा और उसका खुशी परिवार था लेकिन उसे महसूस हुआ कि उसके पिता बहुत बूढ़े हो गए है और उसे उनसे मिलने जाना चाहिए। इससे पहले वह उनसे मिलने जा पाता, उसे खत मिला कि उसके पिता का देहांत हो गया है और उन्होंने अपनी सारी दौलत अपने बेटे के नाम कर दी है। उसे जल्दी घर आकर सभी चीज़ों को देखना होगा।

जब वह अपने पिता के घर पहुंचा तो उसका दिल दुख और अफसोस से भर गया। वह अपने पिता के महत्वपूर्ण कागज ढूंढने लगा और तब उसे वह बाइबल दिखी जो उसने सालों पहले छोड़ दी थी। आंखों में आंसुओं के साथ उसने जब बाइबल खोली और पन्ने पलटने शुरू किए, तो बाइबल के पीछे से गाड़ी की चाबी गिरी। और उस चाबी पर उसी शोरूम का नाम लिखा था जहां पर उसने अपनी पसंदीदा स्पोट्र्स कार देखी थी और जिसे वह तोहफे के रूप में चाहता था। उस चाबी पर उसकी पढ़ाई पूरी होने की तारीख लिखी थी और लिखा था कि मुझे तुम पर गर्व है।

उपदेश:-

बड़े कुछ सोच कर आपकी भलाई के लिए करते है अगर लड़के ने गुस्सा होने की बजाय बाइबल से ली होती तो पिता को भी दुख न होता अगर गाड़ी भी मिल जाती।

Read More

Maithili Thakur: इस पार्टी से बिहार चुनाव लड़ेंगी सिंगर मैथिली ठाकुर

Shilpa Shetty: 60 करोड़ की ठगी केस में EOW ने शिल्पा शेट्टी से की 4 घंटे पूछताछ

Abhishek Bajaj: Bigg Boss 19 में अभिषेक बजाज ने अशनूर कौर को किया प्रपोज

Vijay Devarakonda Accident: विजय देवरकोंडा की कार का हुआ एक्सीडेंट, एक्टर के बताया हाल

यह भी पढ़ें:-

हिंदी प्रेरक कहानी: किताबों की चोरी

हिंदी प्रेरक कहानी: प्रकृति से बेईमानी

हिंदी प्रेरक कहानी: संतरे का टोकरा

Motivational Story: माँ का प्रेम