Lotpot E-Comics : "नटखट नीटू और टीटा का झूठ"

Lotpot E-Comics- आज स्कूल में मैथ का टेस्ट था और नटखट टीटा के मन में डर समा गया था। उसे याद आया कि मैथ की मैडम बहुत सख्त हैं और ज़रा सी गलती पर मुर्गा बना देती हैं। बस, टीटा ने झट से दिमाग दौड़ाया और बहाने बनाने की तैयारी शुरू कर दी।

New Update
LOTPOT E-Comic-Naughty Neetu and Tita lie
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Lotpot E-Comics- आज स्कूल में मैथ का टेस्ट था और नटखट टीटा के मन में डर समा गया था। उसे याद आया कि मैथ की मैडम बहुत सख्त हैं और ज़रा सी गलती पर मुर्गा बना देती हैं। बस, टीटा ने झट से दिमाग दौड़ाया और बहाने बनाने की तैयारी शुरू कर दी। तभी उसने पुराना और भरोसेमंद बहाना अपनाया — "पेट दर्द"

जब बस बार-बार हॉर्न बजा रही थी और नीटू भैया उसे स्कूल भेजने की जिद कर रहे थे, तब भी टीटा अपनी "असली एक्टिंग" पर अड़ा रहा। उसने बार-बार कहा कि उसे सच में दर्द हो रहा है और वह स्कूल नहीं जा सकता।
नीटू को शक हुआ लेकिन वह चला गया और टीटा खुशी से उछल पड़ा — "बच गया!"

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
स्कूल में उस दिन टेस्ट नहीं बल्कि टीचर डे मनाया गया। बच्चों ने खूब खेल खेले, मिठाई खाई और रसगुल्ले भी चट कर लिए। उधर घर में बैठा टीटा जब यह सब सुनता है तो पछतावे से भर जाता है।

"क्या? सबको रसगुल्ले मिले और मैं रह गया?"
उसे समझ आता है कि झूठ बोलने का नतीजा कितना बुरा होता है। टीटा ने नीटू भैया से माफी मांगी और वादा किया कि आगे से वह कभी झूठ नहीं बोलेगा और पढ़ाई मन लगाकर करेगा।

इसे और अच्छे से समझने के लिए पढ़ें ये कॉमिक्स : 

LOTPOT E-Comic-Naughty Neetu and Tita lie

LOTPOT E-Comic-Naughty Neetu and Tita lie

LOTPOT E-Comic-Naughty Neetu and Tita lie

LOTPOT E-Comic-Naughty Neetu and Tita lie

LOTPOT E-Comic-Naughty Neetu and Tita lie

Tags : Best Comics | Best Hindi Comics | bachon ki hindi comics | best hindi comics for kids | Best Hindi Comics of Lotpot | Best Lotpot Comics | Natkhat Hero | NatkhatNeetu | Natkhat Neetu | Natkhat Neetu Comics | Natkhat neetu E-Comics | Lotpot Natkhat Neetu Comics | Lotpot Natkhat Neetu | Hindi Natkhat Neetu Comic 

यह भी पढ़ें:-

Natkhat Neetu E-Comics: नटखट नीटू और चक्रम चोर

Natkhat Neetu E-Comics: नटखट नीटू और आम

Natkhat Neetu E-Comics: नटखट नीटू और लाल रंग की किताब

Natkhat Neetu E-Comics: नटखट नीटू और डॉ. डेविल का तोहफाLotpot E-Comics