/lotpot/media/media_files/Wcd3mvrxvOCpQQqHCWgo.jpg)
अप्रैल फूल
अप्रैल फूल
चूहे भाई ने माटी का,
मटका एक मंगाया।
उसके भीतर भरकर कीचड़,
ढक्कन एक लगाया।
लिख उपहार दही का सुन्दर,
कागज साटा उस पर।
एक कुली के द्वारा भेजा,
बिल्ली मौसी के घर।
मौसी ने देखा तो उछली,
मन में खुशी समाई।
फर्स्ट अप्रैल की बात न,
उसके मन में उस क्षण आई।
खाने को जब खोला ढक्कन,
भीतर कीचड़ पाया।
बोली-उहं चूहे ने मुझको,
अप्रैल फूल बनाया।
lotpot | lotpot E-Comics | Bal Kavitayen | bachchon ki bal kavita | hindi bal kavitayen | Hindi Bal Kavita | manoranjak bal kavita | bal kavita | kids hindi poems | hindi poem for kids | kids poem in hindi | hindi poems for kids | kids hindi rhymes | Hindi Rhymes for kids | hindi rhymes | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | हिंदी बाल कवितायें | बाल कवितायें | हिंदी बाल कविता | बाल कविता | हिंदी कवितायें | हिंदी बाल कविता | हिंदी बाल कवितायें | बच्चों की हिंदी कवितायें | बच्चों की कवितायें | बच्चों की हिंदी कविता