/lotpot/media/media_files/jRigluokyyAGcLoo5MOA.jpg)
पढ़ने स्कूल जाऊंगा
पढ़ने स्कूल जाऊंगा
बन्दर मामा बोले,
पढ़ने स्कूल जाऊंगा।
सारी शरारत छोड़ कर,
पढ़ने में ध्यान लगाऊंगा।
कॉपी कलम किताबें,
सब नई खरीदी।
बस्ता और ड्रेस,
उसके पापा ने ले दीं।
इंग्लिश मीडियम में,
उसने अपना नाग लिखाया।
पहले दिन टीचर भालू ने,
मुर्गा उसे बनाया।
मगर किताब की भाषा,
एक समझ न पाया।
झटपट हेडमास्टर से कह,
अपना नाम कटाया।
बोला स्कूल से अच्छा तो,
अपना है घर बार।
पढ़ लिख कर बेरोजगार,
बनना है बेकार।
lotpot | lotpot E-Comics | Bal Kavitayen | hindi bal kavitayen | Hindi Bal Kavita | manoranjak bal kavita | bal kavita | hindi kavitayen | hindi kavita | hindi kids Poem | kids poem in hindi | kids hindi poems | kids hindi rhymes | Hindi Rhymes for kids | hindi rhymes | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | हिंदी बाल कवितायें | बाल कवितायें | हिंदी बाल कविता | बाल कविता | हिंदी कविता | बच्चों की कविता