New Update
/lotpot/media/media_files/sTTKujZPjNrmndkhCgJ1.jpg)
सरपंच महोदय
एक बार लड्डू और,
रसगुल्ले में हुई लडाई।
दोनों ने ही जली-कटी,
जी भर कर खूब सुनाई।
झगड़ा सुनकर सरपंच महोदय,
मूषक भागे आए।
राज़ीनामा करवा दे झट,
बात न बढ़ने पाए।
सरपंच महोदय ने दोनों को,
अलग-अलग धुलवाया।
डाल पेट में दोनों को,
सारा झगड़ा निपटाया।
lotpot-e-comics | kids-poem | entertaining-kids-poem | hindi-kavita | लोटपोट | baal-kvitaa | हिंदी बाल कविता