Travel: 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है अण्डमान और निकोबार

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, भारत का केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं।

By Lotpot
New Update
arial view of andaman n nicobar

572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है अण्डमान और निकोबार

572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है अण्डमान और निकोबार:- अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, भारत का केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। यहां की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह भारत की सब से बड़ी अपतटीय यूनियन टेरेटरी है, जो भारत के दक्षिण में और बंगाल की खाड़ी के बीच है। (Travel) 8000 वर्ग कि.मी में फैला यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण कई सैलानियों को अपनी छुट्टियां बिताने के लिए मजबूर करता है। यह सब से ज्यादा आबादी वाला शहर है। पोर्ट ब्लेयर के हवाई अड्डे से आप किसी अन्य परिवहन साधन द्वारा इन दोनों द्वीपों की सैर कर सकते हैं, इस सैर में सैलानी उत्तर से दक्षिण तक 800 कि.मी पानी के नीचे फैली पर्वत श्रृंखला देखेंगे। भारत की कुछ तटीय शहर जैसे चेन्नई, कोलकाता से यात्री समुंद्री जहाज से पोर्ट ब्लेयर  जा सकते हैं। (Travel)

 island

वे आकर्षण जिन्हें आप यहां जरूर देखें:- 

ये दोनों द्वीप अपने साफ और सुन्दर समुंद्री तटों के लिए प्रसिद्ध है। यहां सैलानियों को स्कूबा डाइविंग का मौका मिलता है, जिसमें वे पानी के नीचे बसे कई जीव और अन्य प्रकार के पौधे देखते हैं। इस के साथ यहां और भी कई सुन्दर पर्यटक स्थल हैं जिसे देख मनुष्य का मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। इसकी इन्ही खूबियों के कारण इसे इको-फ्रेंडली स्थान का दर्जा दिया गया है। (Travel)

scuba diving

अण्डमान और निकोबार केवल अपने सुन्दर समुंद्री तटों और स्कूबा डाइविंग के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि यहां के घने जंगलों में पाए जाने वाले कई प्रजाती के पक्षी और सुन्दर फूल इसे एक उत्तम हनीमून स्थान बनाते हैं। (Travel)

अण्डमान-निकोबार में सीप या शंख से बने कई वस्तुओं का बाजार लगता है। भारत के गोपनीय स्थानों में प्रख्यात, अंडमान-निकोबार अपने ट्रॉपिकल वातावरण के साथ एक उत्तम पर्यटक स्थल भी है। टाईम पत्रिका के अनुसार हैवलॉक द्वीप का राधानगर समुंद्री तट एशिया का सबसे सुन्दर तट है। इस तट की खासियत है, इसका सारा नीला पानी और तट के आस पास पाए जाने वाले कई सुन्दर जीव जो भारत में भी नहीं पाए जाते हैं। (Travel)

जौली बॉय द्वीप, अण्डमान का प्रमुख पर्यटक स्थल है। जौली बॉय द्वीप के संग हैवलॉक और सिंक द्वीप मिलकर महात्मा गांधी मैरीन नेशनल पार्क का हिस्सा बनते हैं, जिसे वन्डोर मैरीन नेशनल पार्क भी कहा जाता है। (Travel)

lotpot-latest-issue | travel-destinations | travel Andaman and Nicobar | sair-sapata | लोटपोट | sair-spaattaa 

यह भी पढ़ें:-

Travel: कंदरिया महादेव मंदिर की जानकारी

Travel: नर और नारायण नामक पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्तिथ है बद्रीनाथ

Travel: लाहौल और स्पीति में पर्यटन

ट्रेवल : विक्टोरिया मेमोरियल हाॅल कोलकाता की सबसे चर्चित इमारत