Travel: धरती पर जन्नत है कश्मीर

कश्मीर भारत के मुकुट में जड़ा वो नगीना है जिसकी चमक देश-विदेश के सैलानियों को बरबस आकर्षित करती है। पिछले दो दशकों का आतंकवाद का दौर लोगों को यहां आने के बारे में डराता जरूर रहा है।

By Lotpot
New Update
kashmir

धरती पर जन्नत है कश्मीर

Travel धरती पर जन्नत है कश्मीर:- कश्मीर भारत के मुकुट में जड़ा वो नगीना है जिसकी चमक देश-विदेश के सैलानियों को बरबस आकर्षित करती है। पिछले दो दशकों का आतंकवाद का दौर लोगों को यहां आने के बारे में डराता जरूर रहा है लेकिन यहां के प्रति लोगों का आकर्षण कम नहीं कर पाया है। यही वजह है कि मौका मिलते ही लोग सोचते जरूर हैं कि चलो एक बार कश्मीर हो आएं। शायद कश्मीर की इसी खूबसूरती से प्रभावित होकर मुगल सम्राट जहांगीर ने इसे ‘धरती पर जन्नत’ जैसी उपमा से नवाजा था। (Travel)

लेक सिटी:

kashmir

राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर कश्मीर घाटी का सबसे प्रमुख शहर है। इस शहर को ‘लेक सिटी’ भी कहा जाता है क्योंकि यहां डल झील, नगीन झील और शहर के बाहर वूलर झील जैसी समृद्ध झीलें हैं। वैसे डल झील यहां का सबसे पहला आकर्षण है। झील के सामने तख्त-ए-सुलेमान नामक पहाड़ी है जिस पर प्रसिद्ध शंकराचार्य मंदिर स्थित है। यह प्राचीन मंदिर भगवान शंकर को समर्पित है। मंदिर का महत्व इसीलिए भी है क्योंकि यहां आदि शंकराचार्य ने 10वीं सदी में अपने कदम रखे थे। (Travel)

हजरतबल:

kashmir

श्रीनगर में अनेक ऐतिहासिक मस्जिद और दरगाह भी देखने योग्य हैं। इनमें ‘हजरतबल’ सबसे महत्वपूर्ण धर्मस्थल है। कहते हैं यहां पैगंबर हजरत मुहम्मद का बाल संग्रहित है। कुछ धार्मिक दिवसों पर यह श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए प्रदर्शित किया जाता है। (Travel)

पहलगाम:

श्रीनगर के अतिरिक्त कश्मीर घाटी में ऐसे अनेक स्थल हैं, जहां प्रकृति अपने अलग-अलग रूपों में विद्यमान है। पहलगाम से हर वर्ष होने वाली अमरनाथ यात्रा भी शुरू होती है। श्रीनगर से पहलगाम जाते हुए मार्ग में, केसर की खेती के लिए विख्यात पांपोर, नौंवीं शताब्दी के शहर अवंतिपुर के कुछ भगवान शेष और भगवान सूर्य का मार्तड मंदिर भी देखे जा सकते हैं। (Travel)

गुलमर्ग व सोनमर्ग:

kashmir

गुलमर्ग देश का प्रसिद्ध स्कीइंग केंद्र है। 2650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस स्थान का सबसे बड़ा आकर्षण बर्फ से ढके ढलान हैं। इसलिए यह विंटर स्पोर्टस यानि बर्फ के खेलों का आदर्श स्थल है। गर्मियों में जब निचले स्थानों की बर्फ पिघलती है तो यहां मखमली घास के मैदान उन्हें प्रभावित करते है। (Travel)

lotpot E-Comics | travel places in India | travel destinations India | Travel Kashmir | Kashmir tourism | लोटपोट | लोटपोट इ-कॉमिक्स | Kashmir is Heaven on Earth | Heaven on Earth

यह भी पढ़ें:-

Travel: भारत की आकर्षक बावड़ियां

Travel: वैष्णवों का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है गोवर्धन

Travel: 400 एकड़ से अधिक में फैला है अंगकोर वाट

Travel: 1559 से अस्तित्व में आया शहर उदयपुर