/lotpot/media/media_files/sdZHhDDn8TY6RR78Cdp4.jpg)
एक हिंदूराष्ट्र है नेपाल
Travel एक हिंदूराष्ट्र है नेपाल:- नेपाल दक्षिण एशिया में चीन और भारत के बीच स्थित है। नेपाल में पृथ्वी पर किसी भी स्थान की तुलना में सबसे अधिक ऊंचाई परिवर्तन होता है। तराई क्षेत्र समुद्र तल पर हैं और हिमालय के पहाड़ दुनिया में सबसे ऊंचे हैं। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 29,035 फीट (8,850 मीटर) है और यह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। हिमालय का निर्माण 10-15 मिलियन वर्ष पहले तब हुआ जब भारत एशिया महाद्वीप से टकराया और भूमि को ऊंचे पहाड़ों में धकेल दिया। दुनिया की दस सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से आठ नेपाल में हैं। (Travel)
आइये जानते हैं नेपाल के बारे में कुछ रोचक तथ्य:-
1) दुनिया में नेपाल का झंडा ही ऐसा है, जो वर्गाकार नहीं है, इसके अलावा सभी देशों के झंडों के चार कोने होते हैं। (Travel)
2) साउथ एशिया का सबसे पुराना देश नेपाल है और इसमें 123 भाषाएँ बोली जाती हैं।
3) नेपाल कभी चरस-तंबाकू आदि के लिए बहुत प्रसिद्ध था, लेकिन अब यहां चरस, तंबाकू खरीदना, बेचना और इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। (Travel)
4) नेपाल में हाथ मिलाकर या गले लगकर नहीं, बल्कि हाथ जोड़कर अभिवादन करने की परंपरा हैं।
5) नेपाल एक हिंदूराष्ट्र है, यहां की कुल जनसंख्या में से 81.3 प्रतिशत हिंदू हैं। (Travel)
6) नेपाल में भगवान बुद्ध के प्रति लोगों में जबरदस्त श्रद्धा की भावना देखी जा सकती है। महाशिवरात्रि नेपाल का बहुत बड़ा त्योहार है।
7) पानी इकट्ठा करने के मामले में नेपाल दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। (Travel)
8) विश्व की दस सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से आठ नेपाल में हैं, इसमें 8,848 मीटर की ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट सबसे ऊंचा है।
9) नेपाल में कोई स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता, क्योंकि नेपाल कभी किसी देश का गुलाम नहीं रहा। (Travel)
10) 54.6 सेंटीमीटर की हाईट वाला दुनिया का सबसे छोटा आदमी चंद्र बहादुर नेपाल का है।
11) नेपाल में साप्ताहिक अवकाश शनिवार को होता है। (Travel)
12) सीता का जन्म स्थल मिथिला नेपाल में है। जनकपुर, नेपाल में सीता जन्म स्थल में विशाल सीता मंदिर भी बना हुआ है।
13) नेपाल ‘‘गोरखा’’ 1816 से ब्रिटिश आर्मी का हिस्सा है। (Travel)
14) नेपाल का सबसे फेमस फास्ट फूड है ‘‘मोमोज़’’।
15) नेपाल में खाना खाने के लिए उल्टे हाथ का प्रयोग नही किया जाता। (Travel)
16) सबसे ज्यादा देर तक हाथ मिलाने का रिकार्ड 2 नेपालियों के नाम है, 42 घंटे 35 मिनट तक।
17) आधे से ज्यादा नेपाल ऐसा है जिसने कभी दारू पीकर नहीं देखी। (Travel)
lotpot-e-comics | Travel Nepal | Nepal Tourism | Nepal | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | नेपाल टूरिज्म