/lotpot/media/media_files/MLPMbV4OkH7S6KPf24CL.jpg)
मध्यरात्रि के सूर्य का देश है नार्वे
Travel मध्यरात्रि के सूर्य का देश है नार्वे:- यदि आधी रात में सूर्य देखने की अद्भुत इच्छा आपके मन में है तो नार्वे जाकर यह इच्छा पूरी हो सकती है। उत्तर-पश्चिम में स्थित नार्वे को मध्यरात्रि के सूर्य के देश के नाम से भी जाना जाता है। नार्वे पर्वतों, ग्लेशियरों, नदियों से अटा एक खूबसूरत शहर है। (Travel)
सागर तट के किनारे बसे नार्वे का मुख्य बन्दरगाह और राजधानी ओसलो है। ओसलो चीड़ के पेड़ों से ढकी हुई पहड़ियों के बीच बहती सागर की जलधारा फ्यूड के मुहाने पर बसा है। इसके उत्तरी भाग में मध्य मई से जुलाई के अन्त तक रात-दिन सूर्य का प्रकाश रहता है। और सूर्यास्त होता ही नहीं है। धीरे-धीरे सूर्य छिपने लगता है, अवधि बढ़ती है और नवम्बर के अन्त में उदय होना बन्द हो जाता है। नवम्बर अन्त से जनवरी तक सूर्योदय नहीं होता। फिर पुनः उदय होने लगता है। (Travel)
कलाप्रेमियों के लिए यहां विविध संग्रहालय, आर्ट गैलरियां, थिएटर आदि हैं। अपने सफर की शुरुआत आप नेशनल गैलरी में स्थित ऐतिहासिक म्यूजियम से कर सकते हैं। यहां मूर्तियों, चित्रों, रेखाचित्रों का अपार भंडार है। यह म्यूजियम तीन भागों में विभाजित है। इसके बाद आप नार्वे संग्रहालय, नार्वे लोक संग्रहालय, मंच म्यूजियम, दी वाइकिंग शिप म्यूजियम एवं चिल्ड्रन आर्ट म्यूजियम भी अवश्य जाऐं। यहां का ओपेरा हाउस दुनिया की सबसे शानदार इमारतों में से एक है। (Travel)
यदि आप कार्लजोहान्स मार्ग पर जाऐं तो यहां खाने-पीने के लिए बहुत से फास्टफूड रेस्त्रां और...
यदि आप कार्लजोहान्स मार्ग पर जाऐं तो यहां खाने-पीने के लिए बहुत से फास्टफूड रेस्त्रां और होटल हैं। नजदीक ही नेशनल थिएटर व यूनिर्वसिटी पार्लियामेंट हैं। थिएटर के साथ ही यहां के मशहूर कॉफ़ी हाउस में कॉफ़ी का लुत्फ अवश्य उठाऐं। यहां का सिटी हाल भी दर्शनीय है। (Travel)
हर वर्ष 10 दिसम्बर को यहां सम्पूर्ण विश्व के जाने-माने वैज्ञानिक, साहित्यकार, समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति एकत्रित होते हैं। यहीं पर विश्व के सर्वोच्च पुरस्कार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
बीजोंस प्रायद्वीप में स्थित ऐतिहासिक नार्स फौक म्यूजियम भी दर्शनीय है। विश्वप्रसिद्ध उद्यान विंगलैंडस्पारकन और बोटैनिकल र्गाडन की सैर भी अवश्य करें। (Travel)
नार्वे स्कीइंग का पालना कहलाता है। इसलिए शौक रखने वाले यहां आनंद उठा सकते हैं। ट्रॉनहैम शहर के रेल्वे स्टेशन के सामने ही एक बड़ी नहर है। इसमें जहाज चलते हैं। यहां पर रात को रूक कर मध्यरात्रि के सूर्य को देखा जा सकता है। नार्वे एक बहुत खुबसुरत जगह है।
नॉर्वे एक जीवंत निजी क्षेत्र और पर्याप्त सुरक्षा जाल वाला एक उच्च आय वाला देश है। 1960 के दशक में तट पर तेल और गैस की खोज से देश को आर्थिक बढ़ावा मिला और आज नॉर्वे दुनिया के अग्रणी पेट्रोलियम निर्यातकों में से एक है। (Travel)
यूरोप के बाहरी इलाके में लंबे समय से एक अलग देश रहे नॉर्वे ने अपनी कई कहानी कहने और लोककथाओं के रीति-रिवाजों को बरकरार रखा है। 19वीं शताब्दी में डेनमार्क से अलग होने के बाद देश ने एक समृद्ध साहित्यिक परंपरा विकसित की, और अब प्रति व्यक्ति प्रकाशित पुस्तकों के मामले में यह विश्व में अग्रणी है।
1949 में नॉर्वे ने तटस्थता त्याग दी और नाटो का सदस्य बन गया। यह यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है, 1972 और 1994 दोनों में सदस्यता को अस्वीकार कर दिया। (Travel)
lotpot-e-comics | travel-destinations | Travel Norway | Country of the Midnight Sun | travel-places | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | ट्रेवल नार्वे