/lotpot/media/media_files/bidLLoZfKzxyiJaljkgD.jpg)
भारत की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर है लाल किला
Travel भारत की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर है लाल किला:- दिल्ली में स्थित लाल किला भारत की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर है लाल किला और शाहजहांबाद का शहर। मुगल बादशाह शाहजहां ने 1638 ईसवीं में लाल किले का निर्माण शुरू करवाया था। लगातार दस साल तक निर्माण चलने के बाद यह 1648 में पूरा हो गया। (Travel)
यह किला एवं महल शाहजहांबाद की मध्यकालीन नगरी का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। इसका चयन यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी किया गया है। इसको अपना नाम लाल बलुआ पत्थर की प्राचीन एवं दीवार के कारण मिला है। लाल किले के बारे में कुछ मत ये भी हैं कि यह लालकोट का एक पुरातन किला और नगरी है। जिसे शाहजहां ने लालकोट के हिन्दु राजा पृथ्वीराज चैहान से कब्जा करके बनवाया था। (Travel)
लाल किले की सुंदरता
लाल किले की दीवारें बेहद महीन तरीके से तराशी गईं हैं। ये दीवारें दो मुख्य द्वारों पर खुली हैं पहला दिल्ली गेट और दूसरा लाहौर गेट। लाहौर गेट किले का मुख्य प्रवेश द्वार है। मुख्य दरवाजे के अंदर जाकर एक लंबा बाजार है। बाजार से निकलने के बाद किले में काफी बड़ा खुला स्थान है। जहां लंबी उत्तर-दक्षिण सड़क को काटती है। इस सड़क का दक्षिणी छोर दिल्ली गेट पर है। (Travel)
सातवीं मुस्लिम नगरी
लाल किला मुगल बादशाह शाहजहां की नई राजधानी, शाहजहांनाबाद का महल था। शाहजहांनाबाद तत्कालीन दिल्ली शहर की सातवीं मुस्लिम नगरी थी। शाहजहां ने अपनी राजधानी को आगरा से बदलकर दिल्ली बना लिया था। (Travel)
दीवान-ए-आम
दीवान-ए-आम यानी किले के अंदर जनसाधारण हेतु बना बड़ा प्रांगण। इसमें एक सिहांसन बनाया गया है। यह बादशाह के बैठने के लिए बनाया गया था और सुलेमान के राज सिहांसन की नकल ही था। (Travel)
दीवान-ए-खास
किले में दीवान-ए-आम से अगला मंडप है दीवान-ए-खास। जहां राजा की निजी सभा होती थी। यह सचिवीय एवं मंत्रिमंडल और सभासदों की बैठकों के काम आता था। इसमें स्वर्ण पर्त भी मढ़ी हुई है और दीवारों में बहुमूल्य रत्न जड़े हुए हैं। (Travel)
lotpot-e-comics | travel-destinations-india | Main Historical Heritage of India | travel-places-in-india | travel delhi | delhi-tourism | Red Fort Delhi | Facts about red fort | लोटपोट | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | ttrevl-dillii