/lotpot/media/media_files/RycFxwaU5NgNXJG4XgTE.jpg)
मानसून के मौसम में बीमारियों से बचाव
स्वास्थ्य जानकारी: मानसून के मौसम में बीमारियों से बचाव:- मानसून का मौसम आने पर विभिन्न बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, आदि का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। मानसून के मौसम में कुछ सावधानियां बरतकर हम बीमारियों से बच सकते हैं साथ ही अपने और परिवार के स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकते हैं। इस प्रकार, स्वस्थ और खुशहाल मानसून का आनंद उठाना संभव होगा।
आइए जानते हैं मानसून में क्या क्या बीमारियाँ हो सकती हैं एवं उनके उपाय:-
1) सभी बच्चों को आंत में होने वाले कीड़ों से बचाव की गोलियां खिला देनी चाहिए। इस मौसम में यह कीड़े घास और पत्तेदार सब्जियों पर अंडे देते हैं।
2) इस मौसम में कच्ची हरे पत्ते वाली सब्जियां नहीं खानी चाहिए।
3) इस मौसम में नालियों में बहने वाला पानी अकसर उफन कर पीने के पानी से मिल जाता है।
4) गीली बिजली के तारो के स्पर्श से अक्सर मौतें हो जाती हैं।
5) अस्थमा थोड़ा कम हो जाता है, किन्तु फंगस के कारण होने वाले अस्थमा का प्रकोप बढ़ जाता है।
6) डायबिटिज के रोगियों का ध्यान रखना चाहिए कि पानी में रपट जाने के कारण उनके पांव में घाव न होने पाये।
7) इस मौसम में पेड़ों के नीचे नहीं बैठना चाहिए क्योंकि पुराने पेड़ कई बार आंधी में उखड़ कर गिर जाते हैं और उनसे पीठ और रीढ की हड्डी पर चोट लग सकती है।
8) इस मौसम में हल्का भोजन करना चाहिए। पाचन शक्ति इस मौसम में कमजोर होती है।
9) इस मौसम में सांप काटने की घटनाए बढ़ जाती हैं। इनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
10) स्वच्छ पीने का पानी सेवन करने से पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों की सम्भावना कम हो जाती है।
11) किसी भी स्थान पर पानी इकट्ठा नही होने देना चाहिए। ऐसे पानी में मच्छर पैदा हो जाते हैं।
12) शुद्ध भोजन और जल के सेवन से टाइफाइड से बचा जा सकता है।
13) पीलिया से बचने के लिए यह अत्यन्त आवश्यक है कि पेय जल पूरी तरह शुद्ध हो।
14) रोग ग्रस्त चूहे अपने मूत्र के माध्यम से मनुष्यों को बीमार कर सकते हैं।