/lotpot/media/media_files/A4wzsMFiGwsU0xCad1wU.jpg)
गर्मी के मौसम में आवश्यक सावधानियां
Health गर्मी के मौसम में आवश्यक सावधानियां:-
1) गर्मी के मौसम में बहुत से लोग लू लगने तथा शरीर में पानी की कमी का शिकार हो जाते हैं। (Health)
2) इन दोनों ही रोगों से बचा जा सकता है। तेज धूप में बाहर निकलते समय छाते का प्रयोग करें तथा ढीले वस्त्र पहनें।
3) शरीर में पानी की कमी के परिणाम भयंकर हो सकते हैं। कई बार उल्टी और दस्त आने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। (Health)
4) प्रत्येक दस्त के बाद कम से कम 200 मि.ली. द्रव्य लेना आवश्यक है। साधारण नीबू पानी में शक्कर और नमक घोल कर जीवन रक्षक द्रव्य तैयार किया जा सकता है।
/lotpot/media/media_files/upluKNDovfEfUw8BV7H2.jpg)
5) जीवन रक्षक घोल तब तक पिलाते रहना चाहिए जब तक रोगी को सामान्य रूप से पेशाब न आने लगे। (Health)
यदि कोई भी प्रक्रिया सम्भव न हो तो वस्तु का खाने के लिए प्रयोग नहीं करना चाहिए...
6) सड़क पर बिक रहे कटे हुए फल और गन्ने के रस का सेवन रोग का कारण बन सकता है। अपेय जल से बनाये गए बर्फ का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। बाहर से ली गई वस्तुओं को खाने से पहिले उन्हें गर्म करना, उबालना, भूनना या फिर छिलका उतार कर खाना एक अच्छा नियम है। यदि कोई भी प्रक्रिया सम्भव न हो तो वस्तु का खाने के लिए प्रयोग नहीं करना चाहिए। (Health)
/lotpot/media/media_files/TH5d8sAxGU1pkeD77X9q.jpg)
7) टहलने का कार्यक्रम प्रातः धूप निकलने से पहले समाप्त कर देना चाहिए। व्यायाम करने से पूर्व और बाद में प्रचुर मात्रा में पानी पीना चाहिए।
8) दो घंटे से अधिक का खुले में रखा बासी खाना नहीं खाना चाहिए। (Health)
9) केवल शुद्ध पेय जल का ही प्रयोग करें। गर्मी के मौसम की अधिकतर बीमारियां अशुद्ध जल के प्रयोग के परिणाम स्वरूप होती हैं।
10) उल्टी, दस्त अथवा कोई भी असामान्य स्वास्थ सम्बंधी स्थिति के पहले लक्षण पर ही डाॅक्टरी सलाह लें। बच्चों के लिए यह आवश्यक है कि ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत अध्यापक अथवा संरक्षक को सूचित करें। (Health)
lotpot E-Comics | health knowledge | Daily Health Tips | Summer Day | Precautions in Summer Season | लोटपोट | लोटपोट इ-कॉमिक्स | स्वास्थ्य जानकारी
