/lotpot/media/media_files/BAVAlGrYIGD9V8EvV6Ft.jpg)
जयपुर के शेफ के नाम 8 लिम्का रिकाॅर्ड
Fun Facts जयपुर के शेफ के नाम 8 लिम्का रिकाॅर्ड:- यह राजसी दावत का मेन्यू नहीं, बल्कि जयपुर के शेफ प्रो. मनोज श्रीवास्तव के नाम रिकॉर्ड हैं। उन्होंने लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में आठ रिकॉर्ड (व्यक्तिगत) बनाए हैं जो सर्वाधिक हैं। स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट मनीपाल यूनिवर्सिटी (जयपुर कैंपस) के हेड मनोज ने पहला रिकॉर्ड 2008 में बनाया। (Interesting Facts)
180 किलो की रोटी
2008 में विश्व की सबसे बड़ी एवं सबसे वजनी 180 किलोग्राम की एक रोटी बनाई जिसको क्रेन से पलटा गया था। इसे 16 घंटे में बनाया गया था। इसमें 26 विद्यार्थियों की टीम ने साथ दिया। (Interesting Facts)
365 किलो की कचौड़ी
2013 मे सबसे बडी कचौड़ी बनाई। यह कचौड़ी 14 फुट लंबी और 6 फुट चौड़ी तथा 365 किलोग्राम वजनी थी। इसे 12 घंटे में 60 लोगों के साथ बनाया गया था। (Interesting Facts)
5 फुट लंबा और 5 फुट चौड़ा शुगर क्यूब स्ट्रक्चर
2014 मे शुगर क्यूब स्ट्रक्चर बनाया। इसमें शुगर के 14353 क्यूब लगे। इसका साइज 5 फुट चौड़ा एवं 5 फुट लंबा था। इसे 3 दिन में 11 विद्यार्थियों की टीम के साथ बनाया गया था।
800 किलो वजनी मुस्साका ग्रीक डिश मुस्साका बनाया
इसका वजन 800 किलोग्राम था। यह 12 फुट लंबी एवं 6 फुट चौड़ी थी। (Interesting Facts)
89 किलो का गातो अनानास
डेज़र्ट फूड गातो अनानास बनाया। इसका वजन 89 किलोग्राम एवं आकार 5 फुट चौड़ा व 5 फुट लंबा था। इसे बनाने में 9 घंटे लगे। इसमें 25 विद्याथियों की टीम ने भागीदारी निभाई थी। (Interesting Facts)
560 किलो की औ ग्रेतिन
फ्रांसीसी सब्जी औ ग्रेतिन बनाई। इसका वजन 560 किलोग्राम था। आकार 16 फुट लंबा, 6 फुट चौड़ा और 96 वर्ग फुट में बनी।
32 वर्गफुट का मालपुआ
आठ फुट लंबा, चार फुट चौड़ा, 32 वर्गफुट का मालपुआ। 60 विद्यार्थियों ने मिलकर बनाया। इसका वजन 62 किलो था। (Interesting Facts)
30 किलो का सोका इटालियन सोका बनाया
इसका वजन 30 किलो, लंबाई 8फुट, चौड़ाई 4 फुट थी। इसे 80 छात्रों ने बनाया। (Interesting Facts)
lotpot-e-comics | Limca Book Of Records | Chef Records | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | rock-jaankaarii | लिम्का बुक ऑफ़ रिकाॅर्ड