/lotpot/media/media_files/lPITgfV8TxLU4G12aVqE.jpg)
होली क्यों मनाते हैं
Fun Facts होली क्यों मनाते हैं:- होली का त्योहार बसंत ऋतु में मनाया जाता है। प्रकृति में रंग-बिरंगे फूल बसंत के आगमन का मानो हृदय से स्वागत करते हैं। बसंत के रंगों का प्रतीक बनकर यह त्योहार हर साल फागुन मास की पूर्णिमा के दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। होली की शुरुआत से जुड़ी एक पौराणिक कथा है। (Interesting Facts)
विष्णु पुराण की एक कथा के अनुसार दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यप ने अपने राज्य में भगवान विष्णु की पूजा प्रतिबंधित कर रखी थी। लेकिन...
विष्णु पुराण की एक कथा के अनुसार दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यप ने अपने राज्य में भगवान विष्णु की पूजा प्रतिबंधित कर रखी थी। लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त निकला और वह दिन-रात भगवान विष्णु की भक्ति में लीन रहता। दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यप को यह पसंद नहीं था। ऐसे में जब किसी भी तरह से प्रह्लाद को भगवान विष्णु की भक्ति करने से रोक पाने में उसे सफलता हाथ नहीं लगी, तो उसने प्रह्लाद को जान से मारने का आदेश दिया। हाथी के पैरों तले कुचलने और पहाड़ से फेंककर भी जब प्रह्लाद को नहीं मार सका, तो हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की मदद से प्रह्लाद को जलाकर मारने की योजना बनाई। (Interesting Facts)
होलिका को यह वरदान मिला था कि अग्नि में वह नहीं जलेगी। इसलिए लकड़ियों के ढेर पर वह प्रह्लाद को गोद में लेकर बैठ गई और उसमें आग लगा दी गई। इस होलिका की गोद में बैठा बालक प्रह्लाद भगवान विष्णु का नाम जपता रहा और उसका बाल भी बांका नहीं हुआ, जबकि वरदान प्राप्त होलिका अपनी दुष्ट इच्छाओं के चलते जलकर भस्म हो गई। बुराई पर अच्छाई की जीत की याद में तभी से ही होली का त्योहार मनाया जा रहा है।
होली रंगों का त्योहार है। इसकी पहचान, रौनक और आत्मा सब इन्हीं रंगों में बसी है। रंगों से सराबोर चेहरे, कपड़े सभी के चेहरों पर बरबस ही मुस्कान ले आते हैं। इसीलिए यह त्योहार भारत वर्ष के हर वर्ग, हर समुदाय में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। (Interesting Facts)
lotpot | lotpot E-Comics | Interesting Facts | why we celebrate holi | Facts about holi | Festival of Colours | Holi Festival | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | हम होली क्यों मनाते हैं | होली के बारे में जानकारी