/lotpot/media/media_files/PMvm0tSpYOWhcpzoNo9J.jpg)
16 करोड़ वर्ष तक पृथ्वी के सबसे प्रमुख जीव थे डायनासोर
Jungle World 16 करोड़ वर्ष तक पृथ्वी के सबसे प्रमुख जीव थे डायनासोर:- डायनासोर जिसका अर्थ यूनानी भाषा में बड़ी छिपकली होता है लगभग 16 करोड़ वर्ष तक पृथ्वी के सबसे प्रमुख स्थलीय कशेरुकी (Vertebrate) जीव थे। वह ट्राइएसिक काल के अंत से लेकर क्रीटेशियस काल के अंत तक अस्तित्व में रहे। डायनासोरों की सफलता का एक कारण यह है कि उनके पिछले पैर सीधे थे, उनके शरीर के लंबवत (perpendicular)। इससे उन्हें आज के छिपकलियों और मगरमच्छों की तरह फैलने वाले अन्य सरीसृपों की तुलना में चलने में कम ऊर्जा का उपयोग करने में सहायता मिली। (Jungle World)
‘डायनासोर’ शब्द को 1842 में सर रिचर्ड ओवेन ने गढ़ा था, और इसके लिए उन्होंने ग्रीक शब्द डीनोस यानी भयानक, शक्तिशाली, चमत्कारिक छिपकली को प्रयोग किया था।
डायनासोर पशुओं के विविध समूह थे। जीवाश्म वैज्ञानिकों ने डायनासोर के अब तक 500 विभिन्न...
डायनासोर पशुओं के विविध समूह थे। जीवाश्म वैज्ञानिकों ने डायनासोर के अब तक 500 विभिन्न वंशों और 1000 से अधिक प्रजातियों की पहचान की है, और इनके अवशेष पृथ्वी के हर महाद्वीप पर पाए जाते हैं। कुछ डायनासोर शाकाहारी तो कुछ मांसाहारी थे। कई प्रजातियों की कंकालीय संरचना विभिन्न संशोधनों के साथ विकसित हुई थी, जिनमें अस्थीय कवच, सींग या कलगी शामिल हैं। (Jungle World)
हालांकि डायनासोरों को आमतौर पर उनके बड़े आकार के लिए जाना जाता है लेकिन कुछ डायनासोर प्रजातियों का आकार मानव के बराबर तो कुछ मानव से छोटे थे। डायनासोर के कुछ सबसे प्रमुख समूह अंडे देने के लिए घोंसले का निर्माण करते थे, और आधुनिक पक्षियों के समान अण्डे थे। (Jungle World)
उन्नीसवीं सदी में पहला डायनासोर जीवाश्म मिलने के बाद से डायानोर के टंगे कंकाल दुनियाभर के संग्रहालयों में प्रमुख आकर्षण बन गए हैं। दुनिया की कुछ सबसे ज़्यादा बिकने वाली किताबें डायनासोर पर आधारित हैं। साथ ही जुरासिक पार्क जैसी फिल्मों ने इन्हें पूरे विश्व में लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। (Jungle World)
lotpot | lotpot E-Comics | Jungle safari | jungle Report | Jungle animals | Facts about Dinosaurs | लोटपोट | लोटपोट इ-कॉमिक्स | जंगल रिपोर्ट | जंगल वर्ल्ड | डायनासोर के रोचक तथ्य