/lotpot/media/media_files/JPOEFrQAkelQIcYywrHv.jpg)
भारतीय तोता
Jungle World भारतीय तोता:- बच्चों पहचानते हो न इस पक्षी को, बहुत प्रिय है न ये पक्षी आपको। इस पर कितने गीत कितनी कविताएं बचपन से ही गुनगुनाई होंगी। तोता! हाँ ये तो उसका प्रचलित नाम है लेकिन इसका अंग्रेजी नाम रोज़ रिंग्ड पेराकीट है और वैज्ञानिक नाम सिटाक्यूला क्रेमरी है। (Jungle World)
पूरे विश्व में कई प्रकार के विभिन्न रंगों के तोते मिलते हैं, खास तौर पर अफ्रीका में। भारत में भी 6-7 किस्म के तोते पाए जाते हैं। पर हम आस-पास की बात कर रहे हैं। हमारे आस-पास आमतौर पर दिखने वाले तोतों में रोज़ रिंग्ड पेराकीट आसानी से मिल जाता है। यहाँ तक कि हर सुबह-शाम ये आस-पास के पेड़ों पर शोर मचाते, मस्ती करते दिख जाते हैं।
यह पूरे भारत में आपको कहीं भी आसानी से दिख जाता है चाहे वह हिमालय की तराई हो या राजस्थान के कम पेड़ों वाले इलाके, दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक। (Jungle World)
इसकी आदतें भी आपसे छिपी नहीं हैं। यह हमारे बहुत आस-पास रहता है...
इसकी आदतें भी आपसे छिपी नहीं हैं। यह हमारे बहुत आस-पास रहता है, शहरों-गाँवों के रिहायशी इलाकों में भी आराम से रहता है, ज्यादातर अपने शोरगुल वाले झुण्ड में रहना पसंद करता है। यह बहुत नुकसान भी पहुँचाता है, बागों के फलों और हमारी फसलों को। इसकी प्रकृति ही ऐसी है कि यह खाता कम नुकसान ज्यादा करता है। (Jungle World)
इसकी उड़ान तेज गति वाली और सीधी एक दिशा में होती है। लोग इसे पिंजरे में रखना पसंद करते हैं। यही इसका दुर्भाग्य है कि हर साल बहुत बड़ी संख्या में छोटे तोतों को पकड़ा और बेचा जाता है। ये सीखने में बहुत अच्छे जो होते हैं। आपकी आवाज की पिच पकड़ कर लगभग वैसा ही दोहराने की इनमें क्षमता होती है। ये खिलौने वाली तोप को लोड कर चलाने जैसा काम भी सीख जाते हैं, इसलिये सर्कस तथा जमीन पर तमाशा दिखाने वाले इस पक्षी का दुरूपयोग करते हैं।
इनके घोंसले वैसे तो पेड़ों के कोटरों में होते हैं, रिहायशी-गैररिहायशी बिल्डिंग्स की दीवारों तथा ऊंची चट्टानों के होल्स में भी ये आराम से घोंसला बना लेते हैं। एक बार में ये 4-6 अण्डे देते हैं। और ज्यादातर पक्षियों की तरह नर व मादा रोज़ रिंग्ड पेराकीट अपनी घरेलू जिम्मेदारी मिल-जुल कर निभाते हैं। (Jungle World)
lotpot-e-comics | Facts about Parrot | Indian Parrot | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | तोते के बारे में रोचक जानकारी