/lotpot/media/media_files/NEceKDFAVeIxiCLm7PoC.jpg)
बीरबल की पेंटिंग
Fun Story बीरबल की पेंटिंग:- एक बार अकबर ने बीरबल को कहा, ‘बीरबल, मुझे एक पेंटिंग बनाकर दो, उसमें अपनी सोच लगाना’। अकबर की बात सुनकर बीरबल ने जवाब दिया, ‘हुज़ूर, मैं एक मंत्री हूं। मैं कैसे एक पेंटिंग बना सकता हूं?’ राजा को गुस्सा आ गया और कहा, ‘अगर तुमने मुझे एक हफ्ते के अंदर एक अच्छी पेंटिंग नहीं बनाकर दी तो मैं तुम्हें उल्टा लटका दूंगा।’ चालाक बीरबल को एक आइडिया आया। (Fun Stories | Stories)
एक हफ्ते बाद, वह महल में गया और उसने अपने साथ एक ढका हुआ फ्रेम पकड़ा हुआ था...
एक हफ्ते बाद, वह महल में गया और उसने अपने साथ एक ढका हुआ फ्रेम पकड़ा हुआ था। अकबर को यह देखकर खुशी हुई कि बीरबल ने उसका कहना माना, लेकिन राजा तब तक खुश था जब तक पेंटिंग खुली नहीं थी। महल के बाकी मंत्री भागते हुए गए कि कुछ गलत हुआ। (Fun Stories | Stories) उन्होंने वहां पर जो देखा उससे उन्हें बहुत खुशी हुई। आखिरकार उन्हें बीरबल को महल में अब देखना नहीं पड़ेगा। वह पेंटिंग में सिर्फ एक मैदान और आसमान था, उस मैदान में कुछ हरी घास बनी हुई थी। (Fun Stories | Stories)
राजा ने गुस्से में बीरबल से कहा, ‘यह क्या है?’ जिसका जवाब बीरबल ने दिया, ‘हुज़ूर एक गाय घास को खा रही है।’ (Fun Stories | Stories)
अकबर ने कहा, ‘घास और गाय कहां है?’ बीरबल ने बताया ‘मैंने अपनी सोच को लगाया है। गाय ने घास खाई और वापिस अपने अस्तबल में चली गई’। अकबर ठहाका लगा कर हंस पड़े और मंत्रियों के मुंह लटक गए। (Fun Stories | Stories)
lotpot-latest-issue | hindi-bal-kahania | bal-kahania | Akbar aur Birbal | kids-fun-stories | लोटपोट | baal-khaanii | bccon-kii-mnornjk-khaaniyaan