Fun Story: जुगाड़

एक बार कि बात है की  अमरीका के प्रधानमंत्री ने अपने विदेश मंत्री से कहा जरा भारत जाकर देखो कि कौन सी अच्छी वस्तु है। उनके साथ अन्य और कई मंत्री फौरन चलने को तैयार हो गये।

New Update
Foreign ministers on plane

जुगाड़

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Fun Story जुगाड़:- एक बार कि बात है की  अमरीका के प्रधानमंत्री ने अपने विदेश मंत्री से कहा जरा भारत जाकर देखो कि कौन सी अच्छी वस्तु है। उनके साथ अन्य और कई मंत्री फौरन चलने को तैयार हो गये। अभी दिल्ली काफी दूर थी, हवाई जहाज मे कुछ तकनीकी खराबी आ गई। दुर्घटना की सम्भावना देख पायलट ने अल्हागंज कस्बे से कुछ दूर खेतों मे बड़ी सावधानी से उतार लिया। (Fun Stories | Stories)

foreign ministers on plane

रात के ग्यारह बज चुके थे सभी लोग भूख से व्याकुल थे रात भी उन्धेरी थी कस्बा भी दूर अनजानी जगह। अखिलेश नामक व्यक्ति जो अपने खेतों पर पानी लगा रहा था उसने हवाई जहाज उतरते देखा तो वह उधर देखने आया। मंत्री जी ने उसे देखकर अपनी सारी परेशानी बताई।

अखिलेश ने कहा अंधेरे में आप लोगों का कस्बे तक पहुंचना मुश्किल होगा फिर भी जुगाड़ करता हूं और उसने इन्जन साफ करने वाला कपड़ा...

plane landed in farm land

अखिलेश ने कहा अंधेरे में आप लोगों का कस्बे तक पहुंचना मुश्किल होगा फिर भी जुगाड़ करता हूं और उसने इन्जन साफ करने वाला कपड़ा लिया और एक लाठी में लपेटा और डीजल डालकर, जलाकर रोशनी की और सब लोगों को अल्हागंज की बाजार में पहुंचा दिया। उस समय सब दुकाने बंद हो चुकी थी। केवल आर्येन्द्र मिश्र का होटल ही खुला था। खाना समाप्त हो गया था। इसलिए वह बन्द करने जा रहे थे। (Fun Stories | Stories)

अखिलेश ने आवाज दी मिश्रा जी कुछ विदेशी लोग जो बहुत भूखे हैं हमारे साथ आए हैं इन्हें खाना खिला दो।

आरे भाई! खाना तो हमारा खत्म हो गया है फिर भी कोई जुगाड़ करता हूं। इतना कहकर आर्येन्द्र ने झटपट आलू की सब्जी और पराठे तैयार कराये और सब लोगों को खिलाए। इसी बीच अमरीका के विदेश मंत्री ने आपस में बात की कि अभी दिल्ली दूर है। हवाई जहाज खराब हो गया कैसे पहुंचा जायेगा।

Foreign ministers having dinner

इन बातों को आर्येन्द्र मिश्र का दोस्त महेश जो सेना का अवकाश प्राप्त पायलट था वहां होटल पर बैठा सुन रहा था। जब सब लोग खाना खाकर जाने लगे तो महेश ने कहा चलो मैं आपके हवाई जहाज को देखता हूँ और कोई जुगाड़ करता हूं और उसने जाकर हवाई जहाज को देखा उसकी समझ में खराबी आ गई और उसने ठीक कर दी हवाई जहाज उड़कर दिल्ली पहुंचा। अमरीका वाले आपस में जुगाड़ की बड़ी तारीफ कर रहे थे। (Fun Stories | Stories)

जब वह भारत से विदा होकर अमरीका पहुंचे तो प्रधानमंत्री ने भारत की सबसे अच्छी चीज के बारे में पूछा तो विदेश मंत्री ने तपाक से उत्तर दिया जुगाड़ और उसने अपने साथ घटी सारी घाटना कह सुनाई। 

प्रधानमंत्री ने तुरन्त भारत यात्रा का विचार बनाया और भारत में आये। भारत के प्रधानमंत्री से बातों-बातों में कहा कि आपको जितना धन अथवा हथियार जो चाहिए वो ले लीजिए। इसके बदले में हमें आप अपनी जुगाड़ दे दीजिए।

नहीं! श्रीमानजी मैं जुगाड़ आपको किसी कीमत पर नहीं दे सकता क्‍योंकि जुगाड़ से तो हमारी सरकार चलती है। (Fun Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | Bal Kahaniyan | kids hindi short stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | kids hindi fun stories | Kids Fun Stories | kids hindi stories | Kids Stories | hindi stories | Fun Stories | Hindi fun stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की मनोरंजक कहानी

यह भी पढ़ें:-

Fun Story: वान और मेंग

Fun Story: गोटू और मोटू

Fun Story: वफादारी का पुरस्कार

Fun Story: जादुई मटका

#lotpot E-Comics #छोटी कहानी #छोटी कहानियाँ #Short Hindi Stories #हिंदी कहानियाँ #Bal Kahaniyan #Kids Fun Stories #बच्चों की मनोरंजक कहानी #Hindi Bal Kahani #बाल कहानियां #kids hindi fun stories #kids hindi short stories #लोटपोट #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #Hindi Bal Kahaniyan #Hindi fun stories #hindi stories #Fun Stories #हिंदी बाल कहानियाँ #Kids Stories #लोटपोट ई-कॉमिक्स #hindi short Stories #kids hindi stories #short stories #Bal kahani #छोटी हिंदी कहानी #Lotpot