Fun Story: वान और मेंग

बहुत पहले की बात है। उन दिनों चीन की दीवार का निर्माण जोरों पर था। पुसान वंश का सम्राट शिह हुआंग बहुत दुष्ट था। दीवार के निर्माण के लिए उसने जबरन गांवों से अनेक किसानों को बुलवा लिया था।

New Update
Chineese men constructing wall of china cartoon image

वान और मेंग

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Fun Story वान और मेंग:- बहुत पहले की बात है। उन दिनों चीन की दीवार का निर्माण जोरों पर था। पुसान वंश का सम्राट शिह हुआंग बहुत दुष्ट था। दीवार के निर्माण के लिए उसने जबरन गांवों से अनेक किसानों को बुलवा लिया था। वे दिन रात कमर तोड़ मेहनत करते, कभी ईंट ढोते तो कभी पीठ पर मिट्टी की बोरियां लादे पहाड़ियों पर चढ़ जाते। फिर भी न तो उन्हें ढंग का भोजन मिलता और न ही रहने की जगह। इस कारण अनेक मजदूर रोजाना मर रहे थे। (Fun Stories | Stories)

वान सिलांग भी उन्हीं मजदूरों में से एक था। गांव में वह अपनी सुंदर पत्नी मेंग चियांग-नू को छोड़ कर यहां मजदूरी कर रहा था। उधर कुछ दिनों से वान की कोई खबर न पाकर मेंग परेशान थी। उसे डर लग रहा था। पता नहीं वह दुष्ट सम्राट उसके पति पर क्या जुल्म ढा रहा होगा।

दिन बीतते गये। बसंत ऋतु आई तो समूचे वातावरण में हरियाली की मखमली चादर छा गई। फूल खिले, पक्षी चहचहाने लगे। मेंग अपने पति के बिछोह में रोती रही। गांव वालों ने उसे ढाढस बंधाया कि वान शरद ऋतु में जरूर लौटआएगा। (Fun Stories | Stories)

Chineese men constructing wall of china cartoon image

देखते ही देखते शरद ऋतु भी आ गई। परन्तु वान की कोई खबर नहीं आई। कुछ लोगों ने यह अफवाह उड़ाई कि दीवार का निर्माण देश के उत्तरी हिस्से में हो रहा है, जहां कड़ाके की ठंड है। बेचारी मेंग यह सुन कर बहुत घबरा गई। वह अपने पति के लिए रूई से बने दस्ताने और गरम कपड़े बनाई। पर इन सामानों को वान तक पहुंचाता कौन? इसलिए मेंग स्वयं अपने पति से मिलने निकल पड़ी।

बाहर बहुत ठंड पड़ रही थी। ऐसे में सभी अपने घरों में थे। लेकिन मेंग अपने धुन की पक्की थी। वह उत्तर दिशा की ओर चलती रही। रात को...

बाहर बहुत ठंड पड़ रही थी। ऐसे में सभी अपने घरों में थे। लेकिन मेंग अपने धुन की पक्की थी। वह उत्तर दिशा की ओर चलती रही। रात को वह किसी सराय में ठहर जाती। कई बार उसे वान के सपने भी आते। इधर कई दिनों से मौसम भी बिगड़ा हुआ था। घाटी में धुंध छाई हुई थी। मेंग चाह कर भी दूर की चीजे नही देख पाती थी। उस दिन जम कर हिमपात हुआ। मेंग एक गुफा में शरण ली हुई थी। (Fun Stories | Stories)

अगले दिन पूरी घाटी सफेद बर्फ से ढकी हुई थी। अचानक मेंग की नजर जब सामने पड़ी तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। सामने की पहाड़ी पर चीन की दीवार बन रही थी। मेंग फौरन उस ओर चल दी।

सचमुच वहां काफी ठंड थी। वहां न तो हरियाली थी और न ही पक्षियों की चहचहाट। बस वहां मजदूर अपना काम कर रहे थे। थकान और भूख से वे काले और कमजोर हो गए थे। सम्राट के सिपाही उन पर कड़ी निगरानी रख रहे थे। 

जब उनकी नजर मेंग पर पड़ी तो वे उसे पकड़ कर सम्राट के सामने ले गये। सम्राट ने उसकी बातें सुनकर कहा- ''तुम्हारा पति हमारी जेल में सड़ रहा है। यदि तुम अपनी खैर चाहती हो तो तुरन्त वापस लौट जाओ। तुम्हारे पति ने बगावत की थी, वह सजा भुगत रहा।" (Fun Stories | Stories)

“मुझे केवल उनसे मिलने का एक मौका चाहिए। फिर मैं वापस लौट जाऊंगी। ''मेंग ने जब विनती की, तो सम्राट मान गया।

अपने पति से मिलते ही वह रो पड़ी। “देखो, तुम कैसे भी कर के मजदूरों को सम्राट के खिलाफ एकजुट करो।” वान ने धीरे से उससे कहा।

रात हुई, तो वह छिपती हुई मजदूरों के पास जा पहुंची। उन्हें सम्राट के खिलाफ भड़काने लगी। कई दिनों से बेतन और छुट्टी न मिलने के कारण मजदूरों में असंतोष था। इसलिए वे सम्राट से लड़ने को तैयार हो गए। इतना ही नहीं मेंग ने उस नौकर को भी अपने साथ मिला लिया जो सैनिक शिविर में खाना पहुंचाता था। नौकर ने सभी सैनिकों के खाने में नींद की दवा मिला दी।

फिर कया था? सैनिक गहरी नींद में सो गए। मजदूरों ने उनके हथियारों को उठा लिया और चारों तरफ से सम्राट को घेर लिया। (Fun Stories | Stories)

Chineese men constructing wall of china cartoon image

उधर मेंग ने चाबी से जेल का दरवाजा खोल कर कैदियों को रिहा कर दिया। वान भी आजाद हो गया।

सुबह तो वहां की तस्वीर, ही बदली हुई थी। सम्राट और सैनिक मजदूरों की कैद में थे।

“सम्राट, यदि आप वादा करें कि आइन्दा आप मजदूरों के साथ अच्छा सुलूक करेंगे तो हम आपको माफ कर सकते हैं।'' वान ने शर्त रखी।

सम्राट अपने किए पर काफी शर्मिंदा था। उसने सभी से माफी मांगी और वान को अपना सलाहकार बना लिया। मजदूरों को खाने को दिया और उनके रहने का इंतजाम भी किया। अब मेंग भी काफी खुश थी। (Fun Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | Bal Kahaniyan | kids hindi short stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | kids hindi fun stories | kids hindi stories | Kids Fun Stories | hindi stories | Kids Stories | Fun Stories | Hindi fun stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की मनोरंजक कहानी

यह भी पढ़ें:-

Fun Story: गोटू और मोटू

Fun Story: काम का अहसास

Fun Story: असली दोस्त

Fun Story: धूर्त वैद्य

#lotpot E-Comics #छोटी कहानी #छोटी कहानियाँ #Short Hindi Stories #Bal Kahaniyan #Kids Fun Stories #बच्चों की मनोरंजक कहानी #Hindi Bal Kahani #बाल कहानियां #kids hindi fun stories #kids hindi short stories #लोटपोट #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #Hindi Bal Kahaniyan #hindi stories #Hindi fun stories #Fun Stories #Kids Stories #हिंदी बाल कहानियाँ #लोटपोट ई-कॉमिक्स #hindi short Stories #short stories #kids hindi stories #Bal kahani #छोटी हिंदी कहानी #Lotpot