Fun Story: काम का अहसास

एक मनुष्य ने दो जानवर रखे हुए थे एक कुत्ता और एक सुअर। उस मनुष्य ने कुत्ते और सुअर को बोला कि वह दोनों उसके काम में उसकी मदद करेंगे। लेकिन मनुष्य को बहुत दुख हुआ। कुत्ता और सुअर सिर्फ खाते ही रहते थे।

New Update
Read Lotpot Bal Kahani Feeling of work

काम का अहसास

Fun Story काम का अहसास:- एक मनुष्य ने दो जानवर रखे हुए थे एक कुत्ता और एक सुअर। उस मनुष्य ने कुत्ते और सुअर को बोला कि वह दोनों उसके काम में उसकी मदद करेंगे। लेकिन मनुष्य को बहुत दुख हुआ। कुत्ता और सुअर सिर्फ खाते ही रहते थे और कोई काम नहीं करते थे। आखिरकार आदमी ने फैसला किया कि वह अब कड़ा रुख अपनाएगा। उसने जानवरों से काम करने के लिए कहा। (Fun Stories | Stories)

उसकी बात का कुछ असर सुअर पर हुआ। सुअर ने अगले दिन बहुत मेहनत से काम किया। उसने अपनी नाक से मिट्टी खोदी। लेकिन कुत्ता बहुत बेशर्म था। उसने अपने लिए पेड़ के नीचे एक अच्छी सी जगह ढूंढी और वहां बैठकर पूरे दिन आराम किया। पूरे दिन काम करने के बाद सुअर घर जाकर लड़खड़ा गया। कुत्ता वहीं रुका और उसने अपना काम करना शुरू किया। उसने पूरे मैदान का चक्कर लगाया और सुअर के पैरों के निशान को मिटा दिया। उसने उस जगह पर अपने पैरों के निशान छोड़ दिए। वह दोनों घर वापिस गए। (Fun Stories | Stories)

उस शाम उन दोनों जानवरों से मनुष्य ने उनके काम के बारे में पूछा। सुअर ने अपने काम...

उस शाम उन दोनों जानवरों से मनुष्य ने उनके काम के बारे में पूछा। सुअर ने अपने काम के बारे में बताते हुए मनुष्य से कहा कि उसने मैदान की ज़मीन को खोदा है। उसने कहा, ‘कुत्ता बहुत आलसी है। उसने पूरे दिन छांव में बेठकर आराम किया।’ लेकिन चालाक कुत्ते ने बताया कि उसने बहुत काम किया है। कुत्ते ने कहा, ‘सुअर झूठ बोल रहा है। मैंने मैदान को खोदा है, ना कि इसने।’ 

मनुष्य असमंजस में पड़ गया। उसने उन दोनों में से किसी पर विश्वास नहीं किया। ‘मैं कल मैदान में जाकर देखूंगा कि किसने काम किया है।’ आदमी ने कहा। अगली सुबह मनुष्य मैदान पर गया। उसने वहाँ पर कुत्ते के पैरों के निशान देखे। वह अपने घर गया और उसने बेचारे सुअर पर अपना गुस्सा निकाला। ‘तुम झूठे हो। तुमने कोई काम नहीं किया।’ वह सुअर पर चिल्लाया। तभी से कुत्ता मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त बन गया और वह तभी से घर के अंदर रहता है। कुत्ते को को-को कहकर बुलाया जाता है जिसका मतलब होता है कि उसने काम किया है।’ (Fun Stories | Stories)

लेकिन बेचारे सुअर को घर के बाहर रहना पड़ा। और जब भी उसे खाने के बुलाया जाता उसे मो-मो कहा जाता, जिसका मतलब था कि उसने कोई काम नहीं किया। सुअर आज भी इंतज़ार करता है कि मनुष्य को उसके काम का अहसास ज़रूर पता चलेगा। (Fun Stories | Stories)

lotpot-e-comics | bal kahani | hindi-bal-kahaniyan | bal-kahaniyan | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | fun-stories | kids-fun-stories | kids-hindi-fun-stories | hindi-fun-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-khaaniyaan | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-khaanii | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-mzedaar-khaanii | bccon-kii-mnornjk-khaanii

यह भी पढ़ें:-

Moral Story: रूपयों से खुशियाँ नहीं आती

Moral Story: कहां से आया जूता

Moral Story: कहाँ गयी तीसरी बकरी

Moral Story: आदमी का मूल्य