Moral Story: कहां से आया जूता

एक राजा था, उसका एक बड़ा-सा राज्य था। एक दिन उसे देश घूमने का विचार आया और उसने देश भ्रमण की योजना बनाई और घूमने निकल पड़ा। जब वह यात्रा से लौट कर अपने महल आया।

New Update
King with his minister cartoon image

कहां से आया जूता

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Moral Story कहां से आया जूता:- एक राजा था, उसका एक बड़ा-सा राज्य था। एक दिन उसे देश घूमने का विचार आया और उसने देश भ्रमण की योजना बनाई और घूमने निकल पड़ा। जब वह यात्रा से लौट कर अपने महल आया।

उसने अपने मंत्रियों से पैरों में दर्द होने की शिकायत की। राजा का कहना था कि मार्ग में जो कंकड़-पत्थर थे वे मेरे पैरों में चुभ गए और इसके लिए कुछ इंतजाम करना चाहिए। (Moral Stories | Stories)

कुछ देर विचार करने के बाद उसने अपने सैनिकों व मंत्रियों को आदेश दिया कि देश की संपूर्ण सड़कें चमड़े से ढक दी जाएं।

राजा का ऐसा आदेश सुनकर सब सकते में आ गए। लेकिन किसी ने भी मना करने की...

राजा का ऐसा आदेश सुनकर सब सकते में आ गए। लेकिन किसी ने भी मना करने की हिम्मत नहीं दिखाई। यह तो निश्चित ही था कि इस काम के लिए बहुत सारे रुपए की जरूरत थी। लेकिन फिर भी किसी ने कुछ नहीं कहा। (Moral Stories | Stories)

कुछ देर बाद राजा के एक बुद्धिमान मंत्री ने एक युक्ति निकाली। उसने राजा के पास जाकर डरते हुए कहा- महाराज! मैं आपको एक सुझाव देना चाहता हूं। अगर आप इतने रुपयों को अनावश्यक रूप से बर्बाद न करना चाहें तो मेरे पास एक अच्छी तरकीब है, जिससे आपका काम भी हो जाएगा और अनावश्यक रुपयों की बर्बादी भी बच जाएगी। (Moral Stories | Stories)

King with his minister cartoon image

राजा आश्चर्यचकित था क्योंकि पहली बार किसी ने उसकी आज्ञा न मानने की बात कही थी। 

उसने कहा- बताओ क्या सुझाव है? (Moral Stories | Stories)

मंत्री ने कहा- महाराज! पूरे देश की सड़कों को चमड़े से ढकने के बजाय आप चमड़े के एक टुकड़े का उपयोग कर अपने पैरों को ही क्यों नहीं ढंक लेते। राजा ने अचरज की दृष्टि से मंत्री को देखा और उसके सुझाव को मानते हुए अपने लिए जूता बनवाने का आदेश दे दिया। तभी जूतों का चलन शुरू हो गया।

सीख- यह कहानी हमें एक महत्वपूर्ण पाठ सिखाती है कि हमेशा ऐसे हल के बारे में सोचना चाहिए जो ज्यादा उपयोगी हो। जल्दबाजी में अप्रायोगिक हल सोचना बुद्धिमानी नहीं है। दूसरों के साथ बातचीत से भी अच्छे हल निकाले जा सकते हैं। (Moral Stories | Stories)

lotpot-e-comics | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | short-moral-stories | moral-stories | hindi-stories | moral-stories-for-kids | hindi-moral-stories | kids-hindi-moral-stories | kids-moral-stories | moral-hindi-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-khaanii | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-naitik-khaaniyaan

यह भी पढ़ें:-

Moral Story: अच्छाई का फल

Moral Story: हर चीज़ में भगवान हैं

Moral Story: तीन मछलियां

Mazedaar Hindi Kahani: कीमती द्वीप

#बच्चों की नैतिक कहानियाँ #छोटी हिंदी कहानी #छोटी कहानियाँ #छोटी कहानी #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #लोटपोट इ-कॉमिक्स #लोटपोट #Moral Hindi Stories #Kids Moral Stories #Kids Hindi Moral Stories #Hindi Moral Stories #Moral Stories for Kids #Kids Stories #hindi stories #Moral Stories #short moral stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short stories #Bal kahani #lotpot E-Comics #Lotpot