Fun Story: रहस्यमय रेत

फ्लोरिडा (अमेरिका) की प्रसि़द्ध झील ओकीचोबी के आसपास दो उत्साही नवयुवक फिलिप व जोन्स दुर्लभ व कीमती जड़ी बूटियों की तलाश में इधर उधर भटक रहे थे। उनकी पीठ पर दो तीन थैले लटके हुए थे, जिनमें भारी सामान था।

New Update
Two Men Walking on Sand cartoon image

रहस्यमय रेत

Fun Story रहस्यमय रेत:- फ्लोरिडा (अमेरिका) की प्रसि़द्ध झील ओकीचोबी के आसपास दो उत्साही नवयुवक फिलिप व जोन्स दुर्लभ व कीमती जड़ी बूटियों की तलाश में इधर उधर भटक रहे थे। उनकी पीठ पर दो तीन थैले लटके हुए थे, जिनमें भारी सामान था। (Fun Stories | Stories)

अपनी ही मस्ती में घूमते फिरते वे एक सूखी नदी के किनारे तक आ पहुँचे। नदी का पाट चैड़ा था। उन नवयुवकों ने अनुमान लगाया कि बरसात के दिनों में अवश्य ही नदी में पानी बहता होगा लेकिन इस समय तो नदी इतनी सूखी हुई थी कि दूर तक सीलन के निशान भी दिखाई नहीं पड़ रहे थे। दूर तक धूप से तपती बालू रेत थी।
फिलिप तो नदी के किनारे खड़े ही वनस्पतियों की खोज में नजरे इधर उधर दौड़ाने लगा और जोन्स ने उस सूखी नदी को पार कर दूसरे किनारे तक पहुँचने का इरादा किया। उसने सूखी बालू पर अपने पैर रख दिए। जोन्स के पैरों तले की रेत बहुत नरम थी और उसमें उसके पाँव घुटनों तक धंस गए। उसने तेजी से कदम बढ़ाकर ठोस भूमि पर पहुँचने कि कोशिश की। जोन्स का अनुमान था कि पोली बालू तो दो चार कदम ही होगी और उसके बाद आसानी से चलने योग्य ठोस बालू आ जाएगी। लेकिन जोन्स का ख्याल गलत था जैसे जैसे वो कदम बढ़ाता जा रहा था, अधिक पोली बालू मिलती गई। पाँच छह कदम चलने के बाद ही उसकी स्थिति यह हो गई कि उसके लिए एक भी कदम आगे बढ़ पाना मुश्किल हो गया। अब हालत यह थी कि वह जैसे ही एक पैर उठाने की कोशिश करता, तो दूसरा पैर और नीचे धंस जाता। अब तो जोन्स बुरी तरह से घबरा उठा उसने वही से...चिल्लाकर कहा-‘‘फिलिप यह तो ‘बलुआ दलदल’ कीचड़ भरी दलदल है। मुझे इसमें से बाहर निकालो।’’ (Fun Stories | Stories)

Two Man Walking on sand cartoon image

यह सुनकर फिलिप भी घबरा गया। वह जानता था कि ‘बलुआ दलदल’ कीचड़ भरी दलदल...

यह सुनकर फिलिप भी घबरा गया। वह जानता था कि ‘बलुआ दलदल’ कीचड़ भरी दलदल की तरह ही जानलेवा होती है। फर्क केवल इतना है कि यह गीली नहीं सूखी होती है। लेकिन फिलिप ने अपना मानसिक संतुलन खोया नहीं और न ही हड़बड़ाकर साथी को बचाने के लिए उसकी ओर दौड़ पड़ने की गलती की। इस बात को वह अच्छी तरह समझता था कि यदि आगे बढ़ा तो उसका भी वही हाल होगा, जो जोन्स का हो रहा है। लेकिन उसे अपने साथी की मदद तो करनी ही थी क्योंकि वह लगातार रेत में धंसता चला जा रहा था। फिलिप पास के एक पेड़ की ओर तेजी से दौड़ पड़ा ताकि उसकी कोई लम्बी टहनी तोड़कर उसकी सहायता से जोन्स को बचाने की कोशिश करे। (Fun Stories | Stories)

जोन्स की हालत बहुत खराब थी। वह रेत में धंसता जा रहा था। उसकी घबराहट बढ़ती जा रही थी। जैसे जैसे वह रेत में धंसता जा रहा था, उसे अपनी विवशता का अहसास सता रहा था। खुद की रक्षा के लिए की गई उसकी सभी कोशिशें नाकाम हो रही थीं। वह इतना अधिक आतंकित था कि उसे अपनी पीठ पर लदे भारी थैलों को उतार फेंकने का ख्याल तक नहीं आया। उसने रेत से निकलने के लिए हाथ पैर मारने शुरू किये तो आसपास की रेत हिलने लगी और इसी के साथ वह रेत में अधिक तेज़ी से धंसेन लगा। (Fun Stories | Stories)

जब फिलिप एक लम्बी टहनी लेकर नदी के किनारे तक पहुँचा, जोन्स छाती तक बालू में धंस चुका था। उसने दूर से चिल्लाकर कहा-‘‘जोन्स, थैले फेंक दो और इस टहनी को कस कर पकड़ लो, मैं तुम्हें खींचता हूँ।’’

जोन्स ने थैली पीठ से उतारने की चेष्ठा की लेकिन अब तक बहुत देर हो चुकी थी। (Fun Stories | Stories)

वह छाती तक धंस चुका था इसलिए उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई। थैलों का और उसका अपना बोझ उसे नीचे धकेल रहा था। अब बालू उसकी ठोढ़ी तक आ पहुंची थी। सूखी रेत आश्चर्यजनक तेजी से जोन्स को निगल रही थी फिलिप फिर चिल्लाया.... इस टहनी को पकड़ लो।’’ (Fun Stories | Stories)

One amn rescuing another man cartoon image

जोन्स ने हाथ बढ़ाए किन्तु वह रेत तब तक जोन्स के मुँह और नाक तक आ पहुँची। उसने हाथ बढ़ाकर रेत को मुँह और नाक तक पहुँचने से बचाने की असफल चेष्ठा की। और फिर शीघ्र ही रेत उसकी आँखों और माथे तक पहुँच गई। एक दबी हुई सी चीख उस भयावह सन्नाटे में गूँज गई और कुछ देर के लिए एक हाथ सहायता की भीख मांगता हुआ। उस रेत में दिखाई दिया। फिलिप के देखते देखते वह हाथ भी कुछ ही पलों में उस अथाह बालू में कहीं खो गया। रेत पहले सी समतल हो गई। बात का कोई निशान अब वहाँ शेष नहीं था कि कुछ देर पहले वहाँ पर एक इंसान अपने थैलों सहित खड़ा था। फिलिप हतप्रभ सा चित्र लिखित भांति वहाँ खड़ा हुआ था। रहस्यमय बालू ने जोन्स को अंततः निगल ही लिया। (Fun Stories | Stories)

lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | hindi-fun-stories | fun-stories | kids-fun-stories | lottpott-i-konmiks

यह भी पढ़ें:- 

Fun Story: दो का फायदा या सबका लाभ

Fun Story: अक्लमंद बुढ़िया

बाल कहानी : लालच हर मुसीबत का जड़ है

लोटपोट की बड़ी मजेदार कहानी : मन्नू ने की पार्क की सैर

#लोटपोट #Lotpot #Bal kahani #Hindi Bal kahania #Kids Fun Stories #लोटपोट इ-कॉमिक्स #lotpot E-Comics #Fun Stories #Hindi fun stories