Fun Story: शेख का न्याय

काफी पुरानी बात है, अरब में एक अरबपति सेठ रहा करता था। नाम था शेख इन्हास इबूने मूसा। सेठ इधर उधर भ्रमण करने का शौकीन था। एक बार उसने रेगिस्तान में यों ही इधर उधर घूमने फिरने की सोची।

New Update
Cartoon image of sheikh travelling on camel in dessert

शेख का न्याय

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Fun Story: शेख का न्याय:- काफी पुरानी बात है, अरब में एक अरबपति सेठ रहा करता था। नाम था शेख इन्हास इबूने मूसा। सेठ इधर उधर भ्रमण करने का शौकीन था। एक बार उसने रेगिस्तान में यों ही इधर उधर घूमने फिरने की सोची। अपने सैकड़ों नौकरों और पशुओं के साथ वह यात्रा पर निकल पड़ा। इन पशुओं में सत्तर ऊंटों के अतिरिक्त एक सफेद गधा भी था। (Fun Stories | Stories)

उन दिनों शेख इन्हास के यहां, उसका एक मित्र बाकर भी आया हुआ था। उसने भी जब रेगिस्तान की यात्रा में साथ चलने की इच्छा प्रकट की तो शेख ने प्रसन्‍नता से उसे भी अपने साथ ले लिया।

यात्रा निर्विघ्न आगे बढ़ती रही। धूल भरी आंधियों को अरब चुनौती के रूप में स्वीकार करते और उनका सामना करते हुए आगे बढ़ते रहते। दूर दूर तक फैला हुआ रेगिस्तान, बीच-बीच में उभरे हुए ऊंचे ऊंचे मिट्टी के पहाड़ और उनके बीच में पथ तलाशता साहसी अरबों का यह काफिला। यह यात्रा अद्भुत थी। साहस और जोखिमों से भरपूर, मगर अपने आप में रोचक भी कम नहीं।

cartoon image of a sheikh travelling on camel in desert

शेख इन्हास के मित्र बाकर के पास एक छोटी सी थैली थी, जिसमें उसने यात्रा व्यय के लिए सोने के अस्सी सिक्के रखे हुए थे। एक सुबह जब बाकर सो-कर उठा तो उसने देखा कि उसकी थैली गायब थी। वह ठगा सा रह गया। बाकर साधारण व्यक्ति था। उसके लिए अस्सी सोने के सिक्कों का महत्व भी काफी अधिक था। विवश होकर उसने शेख इन्हास को इस चोरी की सूचना दे दी। यह तो स्पष्ट ही था कि चोरी काफिले के ही किसी आदमी ने की है अन्यथा उस रेगिस्तान में बाहर का कोई आदमी आ ही कैसे सकता था? इस तथ्य को सोचकर शेख इन्हास अत्यंत खुश हुआ। चाहता तो वह सरलता से बाकर को सोने के अस्सी सिक्के देकर उसका नुकसान पूरा कर सकता था। मगर यहां पर प्रश्न केवल अस्सी सिक्‍कों का नहीं था। असली प्रश्न तो यह था कि काफिले में ऐसा कौन व्यक्ति है, जिसे स्वयं शेख के यहां चोरी करने में भी झिझ्क नहीं हुई। ऐसा व्यक्ति शेख के सामान की भी चोरी कर सकता था। इसलिए वह हर हालत में चोर को ढूंढ कर उसे सख्त सजा देना चाहता था। (Fun Stories | Stories)

शेख जानता था कि काफिले के सभी व्यक्तियों की तलाशी लेने से काम नहीं चलेगा। हो सकता है चोर ने सोने के सिक्कों को...

शेख जानता था कि काफिले के सभी व्यक्तियों की तलाशी लेने से काम नहीं चलेगा। हो सकता है चोर ने सोने के सिक्कों को रेगिस्तान में ही कहीं छुपा दिया हो। फिर तलाशी लेने में वक्त भी काफी लग जाता। यह भी आशांका थी कि जिन व्यक्तियों को तलाशी लेने पर लगाया जाएगा, अगर उन्ही में से कोई चोर हुआ, या वह चोर से मिला हुआ हो तो फिर तलाशी व्यर्थ ही रहेगी। इसलिए काफी सोच-विचार कर शेख ने एक योजना बनाई। उसने अपने सफेद गधे को एक खाली तंबू के अन्दर बांध दिया। इसके बाद उसने काफिले के सभी व्यक्तियों को बुलाकर उन्हें घटना की सूचना दी और चेतावनी दी कि अगर चोर तत्काल सामने आकर अपना अपराध स्वीकार नहीं कर लेगा तो उसे इतना कठोर दण्ड दिया जाएगा कि वह तड़प तड़प कर अपने प्राण त्यागेगा। क्षण भर के लिए सभी सिहर गए। मगर किसी भी व्यक्ति ने आगे बढ़कर अपने अपराध को नहीं स्वीकारा।

कुछ समय बाद शेख फिर बोला- अब मेरा गधा, चोर को ढूंढने में मेरी सहायता करेगा। आप में से प्रत्येक व्यक्ति को अन्दर तम्बू में जाकर अकेले में चुपचाप गधे की पूंछ खींचनी है। जो भी चोर होगा, उसके द्वारा पूंछ खींची जाने पर गधा जोर से चीखने लगेगा। इससे चोर सहज ही पकड़ लिया जाएगा। (Fun Stories | Stories)

शेख की बात सुनकर सभी आश्चर्य करने लगे। भला गधा चोर को कैसे पहचानेगा? सभी व्यक्ति एक एक करके गधे वाले तम्बू में गए और उसकी पूंछ को खींच कर चले आए। गधा किसी व्यक्ति के बारे में नहीं चिल्लाया। लोगों को लगा के चोर शायद काफिले में नहीं है। सभी आकर पुनः शेख के सामने एकत्रित हो गए।

शेख ने उपस्थित जन समुदाय पर दृष्टि डालते हुए गंभीरता से कहा- "लगता है गधा अपने काम में सफल नहीं हो सका। आखिर है तो गधा ही। शायद चूक गया है। मगर मैं जानता हूं कि चोर तुम में से ही कोई है। इसलिए अब मैं तुम में से प्रत्येक व्यक्ति के हाथ की रेखाएं देखूंगा और उन रेखाओं में से चोर को ढूंढ निकालूंगा।”

Cartoon image of a sheikh

इसके बाद शेख अपने स्थान पर बैठ गया और काफिले का हर आदमी उसके सामने अपना हाथ दिखाने लगा। शेख गंभीरता से हाथों की रेखाओं पर नजर डालता, फिर उन्हें नजदीक लाता, उन्हे सूंघता और वापस भेज देता। इस प्रकार अनेक व्यक्ति आए और अपने हाथ दिखला कर चले गए। इसी बीच एक व्यक्ति के हाथों को सूंघते हुए वह चौंक गया। उसने तत्काल निर्णय दिया यही चोर है। इसे ले जाओ और उस समय तक कोड़े मारते रहो, जब तक यह मर न जाए। (Fun Stories | Stories)

वह व्यक्ति वास्तव में चोर था। वह शेख के पैरों पर गिरकर क्षमा मांगने लगा। मगर शेख न पसीजा।

इस बीच बाकर खामोशी से समस्त घटनाचक्र देख रहा था। गधे की पूंछ खींचने या हाथ देखने से चोर कैसे पहचाना गया, यह उसके समझ में नहीं आ रहा था। मगर चोर को रोते चीखते और क्षमा मांगते देखकर बाकर का दिल पसीज गया। उसने शेख से अपराधी को क्षमादान करने के लिए आग्रह किया। इस पर शेख ने दया करके उसे केवल बीस कोड़े की सजा देकर छोड़ दिया।

जब काफिले के अन्य सभी सदस्य अपने अपने स्थानों पर चले गए तो बाकर ने शेख से इन सारी बातों का रहस्य पूछा। शेख नेु मुस्कुराते हुए उत्तर दिया- यह तो बड़ा सरल था। मैंने गधे की पूंछ पर कपूर और पुदीने का लेप लगा दिया था। सभी व्यक्ति तम्बू के अन्दर गधे की पूंछ को छूकर आए तो उनके हाथों में कपूर और पुदीने की गंध आ गई। मगर जो व्यक्ति चोर था, उसने पकड़े जाने के डर से गधे की पूंछ को हाथ ही नहीं लगाया। इससे उसके हाथ में किसी प्रकार की खुशबू नही थी। इसके बाद हाथ देखने के बहाने, मैंने सभी व्यक्तियों के हाथ सूंघ लिए और इस प्रकार चोर सरलता से पकड़ में आ गया। (Fun Stories | Stories)

lotpot | lotpot E-Comics | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | kids hindi short stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | kids hindi fun stories | kids hindi stories | Kids Fun Stories | Kids Stories | hindi stories | Fun Stories | Hindi fun stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | हिंदी कहानियाँ | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की मज़ेदार कहानी

यह भी पढ़ें:-

Fun Story: मूर्खश्रेष्ठ मैं नहीं तो कौन

Fun Story: मुंशी जी गिरे धड़ाम

Fun Story: शेर और किशमिश

Fun Story: सौ चेहरे

#बाल कहानी #लोटपोट #Lotpot #Bal kahani #Bal Kahaniyan #Hindi Bal Kahani #Kids Stories #Kids Fun Stories #lotpot E-Comics #हिंदी बाल कहानी #छोटी हिंदी कहानी #hindi stories #Fun Stories #Hindi fun stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short stories #हिंदी कहानियाँ #kids hindi stories #छोटी कहानियाँ #छोटी कहानी #बच्चों की मज़ेदार कहानी #kids hindi fun stories #Hindi Bal Kahaniyan #बाल कहानियां #kids hindi short stories #लोटपोट ई-कॉमिक्स #हिंदी बाल कहानियाँ