/lotpot/media/media_files/aTUzLzEvUtk1v8Z4fM8u.jpg)
बुरा मत करो
Jungle story बुरा मत करो:- नंदन वन में एक सियार रहता था। वह चालाक और चुगलखोर था। एक दिन वह शाम के समय कानन झील से गुजर रहा था। उस झील में थोड़ा सा पानी बचा हुआ था। गर्मी इतनी पड़ रही थी कि पेड़ पौधों में सूखा पड़ गया था। उसी समय ढेर सारे खरगोशों की आहट पाकर वह एक झाड़ी में छिप गया। एक खारगोशा ने कहा "भाइयों अब और इस जंगल में हमारा गुजारा मुश्किल है न हरी घास बची है और न ही पानी"। (Jungle Stories | Stories)
"फिर हम क्या करें?" दूसरे ने पुछा।
"यहाँ से दस कोस पर चन्दन वन है। वह हरा भरा इलाका है। भरपूर भोजन मिलेगा"। “नया वन है। जाने वहां कितने प्रकार के खूंखार जानवर होंगे।''
एक, बूढ़े खरगोश ने विरोध करते हुए कहा “हमे कुछ दिन यही तकलीफ सहन कर लेनी चाहिए। देखो बादल घिरने लगे हैं कुछ दिनों में यहां भी पानी बरसने लगेगा"। (Jungle Stories | Stories)
तब तक जाने कितने खरगोश प्यास से मर जायेंगे। पहले खरगोश ने कहा...
तब तक जाने कितने खरगोश प्यास से मर जायेंगे। पहले खरगोश ने कहा। “सभी ने उसकी बात का समर्थन किया। हमें जल्दी ही यह इलाका छोड़ देना चाहिए।
सबके चले जाने के पश्चात् सियार मुस्कुरा उठता है। और वह मन ही मन सोचने लगता है। रास्ते में जब शेर की गुफा से गुजरेंगे। सभी मारे जायेंगे, और बाद में मुझे बचा खुचा खाना मिल जायेगा। इसलिए यह बात बताने वह शेर की गुफा की तरफ चल पड़ता है। वह जानता था चंदन वन गुफा से होकर जाया जाता है। (Jungle Stories | Stories)
सियार से खरगोशों की मन्शा जान कर शेर बहुत खुश होता है। चलो शिकार अपने आप मेरे पास आ रहे हैं। परन्तु सियार को क्या मालूम था कि उसकी चुगलखोरी एक बन्दर ने सुन ली है। बन्दर सारी बात खरगोशों को बता देता है। इसलिए सारे खरगोश अपना फैसला बदल कर चुपचाप दुबके रहते हैं।
इधर रात देर तक खरगोश नहीं आते शेर भूखा प्यासा दहाड़ने लगता है। वहीं छिप कर सियार अपने भोजन के इंतजार में बैठ जाता है। शेर क्रोधित हो उठता है और सियार का एक ही बार में काम तमाम कर देता है। दूसरो के लिए खोदे गड्ढे में सियार खुद ही गिर जाता है। (Jungle Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | bal kahani | Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahaniyan | kids hindi short stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | Kids Stories | hindi stories | Jungle Stories | kids hindi jungle Stories | Hindi Jungle Stories | kids hindi stories | kids Jungle Stories | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी | बच्चों की जंगल कहानी