Jungle Story: साहस की शक्ति

टिप टॉप वन के राजा शेरू के तीन पुत्र थे। शेरू ने उन्हें सभी तरह की शिक्षा तो दिलाई थी साथ ही युद्ध कला भी विशेषरूप से सिखाई थी, क्योंकि आसपास के वनों के राजा यदा कदा टिप टॉप वन पर आक्रमण कर देते थे।

New Update
Lion King and Elephant cartoon image

साहस की शक्ति

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Jungle Story साहस की शक्ति:- टिप टॉप वन के राजा शेरू के तीन पुत्र थे। शेरू ने उन्हें सभी तरह की शिक्षा तो दिलाई थी साथ ही युद्ध कला भी विशेषरूप से सिखाई थी, क्योंकि आसपास के वनों के राजा यदा कदा टिप टॉप वन पर आक्रमण कर देते थे। शेरू उन्हें हमेशा इस कला का अभ्यास करते रहने की सलाह देता रहता था। (Jungle Stories | Stories)

एक बार सोनावन के राजा ने अचानक ही शेरू की सीमा पर हमला बोल दिया। उसकी सेना विशाल थी। शेरू वृद्ध हो चुका था। उसने खूब सोच समझकर सेनापति और अपने पुत्रों को बुलाया। सेनापति अप्पू हाथी था उसी को सम्बोधित करते हुए उनसे पूछा।

सेनापति जी, क्या इस लड़ाई में तुम शत्रु से जीत सकते हो? (Jungle Stories | Stories)

अप्पू ने जवाब दिया, महाराज! यदि आप आदेश दें तो मैं लड़ने के लिए तैयार हूँ किन्तु जीतने की आशा मुझे बिल्कुल नहीं है।

फिर ये ही प्रश्न शेरू ने अपने बड़े पुत्र शब्बू से पूछा, शब्बू ने कहा। (Jungle Stories | Stories)

लड़ने के लिए तो मैं भी तैयार हूँ पर जो सेना अभी है उससे दुगनी सेना मिल जाए तभी जीता जा सकता है। दूसरे पुत्र गब्बू से शेरू बोला, तुम्हारा क्या ख्याल है? क्या तुम युद्ध जीत सकते हो?

वह जवाब में कहने लगा, यह तो हम सभी जानते हैं कि इस समय दुगनी सेना...

वह जवाब में कहने लगा, यह तो हम सभी जानते हैं कि इस समय दुगनी सेना मिलना किसी भी तरह से संभव नहीं है। शत्रु की सेना के सामने हमारी सेना बहुत ही कम है। उससे टक्कर लेना मेरे ख्याल से तो मूर्खता करना है। उचित तो यही है कि हमें शत्रु से समझौता कर लेना चाहिए। (Jungle Stories | Stories)

शेरू जैसे ही सबसे छोटे पुत्र पप्पू की ओर घूमा उसके पूछने या कुछ कहने से पहले ही वह बोल पड़ा। मैं लडूंगा और निश्चित रूप से जीतूंगा भी, शेरू ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा। (Jungle Stories | Stories)

क्या तुम्हें यह पता है कि शत्रु की सेना के सामने हमारी सेना मुट्ठी भर है? हमारे पास हथियार भी बहुत ही कम मात्रा में हैं। फिर मुकाबला जिससे है उससे अच्छे अच्छे वीर बहादुर भी कांपते हैं। मेरा विचार है अब तुम्हें अपना निर्णय बदल देना चाहिए।

यह सुनते ही पप्पू का जोश और बढ़ गया। उसने अपनी तलवार खींच ली और बोला। (Jungle Stories | Stories)

Lion elephant and lion cub cartoon image

मैं अपने निर्णय बार-बार और बिना किसी खास वजह के नहीं बदलता। मेरे पास साहस का अक्षय भण्डार है। वो ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। किसी के भी इस गुण का महत्व विशाल सैन्य शक्ति से कहीं अधिक होता है। आप तो अनुभवी हैं, फिर ऐसी बातें क्यों? मुझे जल्दी ही आदेश दीजिए। (Jungle Stories | Stories)

उसके उतावलेपन को देखकर शेरू गद्गद् हो उठा। उसकी पीठ थपथपाकर बोला, शबास मेरे साहसी बेटे। मुझे तुम से यही उम्मीद थी। सेना तैयार है, जाओ। और अपनी बहादुरी दिखाओ।

सोना वन की सेना को जल्दी ही पप्पू की सेना ने पस्त कर डाला। उसके साहस व निडरता के आगे कोई न टिक सका। वह विजयी होकर लौटा। अप्पू, शब्बू और गब्बू की गर्दन शर्म से झुक गई तब पप्पू ने उनसे कहा। (Jungle Stories | Stories)

साहस की ताकत, सेना और शस्त्रों से कहीं अधिक होती है। अतः जीत के लिए पहले इसे ही बढ़ाना जरूरी है। (Jungle Stories | Stories)

lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | hindi-bal-kahani | bal kahani | kids-jungle-stories | hindi-jungle-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-prerk-khaaniyaan

यह भी पढ़ें:-

Jungle Story: झुमकू ने चोर पकड़ा

Jungle Story: शेर का हिस्सा

Jungle Story: सौन्दर्य प्रतियोगिता

Jungle Story: बंदर और चिड़िया

#बच्चों की प्रेरक कहानियाँ #छोटी हिंदी कहानी #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #लोटपोट इ-कॉमिक्स #लोटपोट #Hindi Jungle Stories #kids Jungle Stories #Bal kahani #Hindi Bal Kahani #Hindi Bal kahania #lotpot E-Comics #Lotpot