Jungle Story: घमंडी शेर

एक जंगल में एक घमंडी शेर रहता था। वह हमेशा जंगल के जानवरों को भय दिखा कर डराया करता था। एक दिन वह घूमता हुआ जंगल के मुख्य रास्ते पर पहुँच गया। तभी अचानक उसे एक भैंस तेजी से उसकी ओर दौड़ती हुई नजर आई।

New Update
Lion with a donkey cartoon image

घमंडी शेर

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Jungle Story घमंडी शेर:- एक जंगल में एक घमंडी शेर रहता था। वह हमेशा जंगल के जानवरों को भय दिखा कर डराया करता था। एक दिन वह घूमता हुआ जंगल के मुख्य रास्ते पर पहुँच गया। तभी अचानक उसे एक भैंस तेजी से उसकी ओर दौड़ती हुई नजर आई। शेर ने सोचा, आज तो खाने का अच्छा प्रबन्ध हो जाएगा। जब वह भैंस शेर के नजदीक आई तो शेर ने पूछा- अरे तुम घबराई हुई इतनी तेजी से क्‍यों भाग रही हो? भैंस ने कहा- 'अब तुम्हें क्या बताऊँ महाराज? मेरा मालिक, जब तक मैं दूध देती थी, मुझे चारा-पानी खिलाता रहा और जब मैंने दूध देना बंद कर दिया तो उसने मुझे घर से बाहर निकाल दिया। शेर ने पूछा- 'कौन है तुम्हारा मालिक?' तो भैस ने जवाब दिया- 'मानव'। और भैंस घबराई सी फिर भागने लगी। (Jungle Stories | Stories)

शेर को भैंस का तो ध्यान रहा नहीं और वह यह सोचने लगा कि भैंस इतना भारी जानवर है फिर भी एक मानव से डर कर भाग रही है। लेकिन बेचारे शेर ने जन्म से ही कभी मानव को नहीं देखा था अत: वह क्या जाने मानव की ताकत? वह तो अपने को ही शक्तिशाली समझा बैठा था। तभी उसे एक गधा तेज़ी से दौड़ता नजर आया। शेर ने गधे को रोक कर पूछा- “क्यों भागे जा रहे हो”, तो गधे ने कहा- “महाराज, जब तक मैं बोझ ढो सकता था तब तक मेरे मालिक ने मुझे अपने घर रखा और अब जब बूढ़ा हो गया और बोझ नहीं ढो सकता तो मुझे घर से डंडे देकर बाहर निकाल दिया।' शेर ने पूछा तुम्हारा मालिक कौन है तो गधे ने कहा, कि- “मानव”। महाराज वह मानव बहुत शक्तिशाली है और ऐसा कह कर गधा फिर भागने लगा। (Jungle Stories | Stories)

Lion with a donkey cartoon image

शेर का दिल धक-धक करने लगा कि वह कौन है जो मुझ से भी शक्तिशाली जानवर है...

शेर का दिल धक-धक करने लगा कि वह कौन है जो मुझ से भी शक्तिशाली जानवर है, जिसका नाम 'मानव' है। मैं एक बार ज़रूर मानव से मिलूँगा, ऐसा सोच कर शेर
मुख्य रास्ते पर चलने लगा। तभी उसे एक लोमड़ी उसी की ओर भागती हुई नज़र आई। शेर के पास आ कर उसने फूली हुई सांसों पर काबू पाते हुए कहा- 'महाराज, जल्दी से भाग चलो, इधर से मानव आ रहा है। मानव का नाम सुनते ही शेर का माथा ठनका। उसने लोमड़ी से कहा- 'कहाँ  है मानव? मैं उसे देखना चाहता हूँ। लोमड़ी ने
कहा- 'महाराज, मानव बहुत शक्तिशाली होता है, अगर अपनी जान बचानी हो तो भाग चलो। लेकिन शेर ने लोमड़ी को डपट कर कहा- 'नहीं मैं आज मानव को देखकर ही रहूँगा कि वह क्या चीज़ है?' लोमड़ी शेर से डर कर शेर के साथ ही रुक गई। (Jungle Stories | Stories)

तभी मुख्य रास्ते से उन्हें एक मछुआरा, हाथों में जाल लिए आता नज़र आया। लोमड़ी ने शेर से कहा- “महाराज, यही वह शक्तिशाली मानव है। 'शेर पहले तो झिझक गया कि पता नहीं ये कैसा जानवर है लेकिन फिर वह अचानक झाड़ी से निकल कर मछुआरे के सामने आ गया। मछुआरा अपने बिल्कुल सामने शेर को देखकर घबराया और वह भाग कर एक पेड़ पर चढ़ गया। तभी शेर ने मानव की खिल्ली उड़ाते हुए कहा- “अरे यही है क्या मानव, यह तो मुझसे डर कर पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन मैं आज इसकी ताकत देखकर ही रहूँगा। और ऐसा कह कर शेर ने मछुआरे को डराना शुरू कर दिया लेकिन मछुआरा आराम से पेड़ पर बैठा रहा। हालांकि मछुआरे का दिल, डर के मारे धक-धक कर रहा था लेकिन वह जानता था कि शेर पेड़ पर नहीं चढ़ सकता अत: वह आराम से बैठा रहा।

शेर ने थक कर लोमड़ी से कहा- 'जाओ लोमड़ी, हाथी दादा को बुला कर लाओ। आज इसको पेड़ से गिराकर, इससे निपटना ही है।' लोमड़ी भागी-भागी हाथी को बुलाने चली गई। अब तो मछुआरे का काल आ गया क्‍योंकि अगर हाथी आकर पेड़ को गिरा देगा तो वह भी नीचे गिर जाएगा और तब शेर उसको खा जाएगा। (Jungle Stories | Stories)

Lion trapped in nets and beaten by man cartoon image

वह शेर से बचने का उपाय सोचने लगा। एक युक्ति उसके दिमाग में आ ही गई। मछुआरे ने जाल को फिराते हुए शेर पर फेंका। जाल सीधा शेर पर गिरा और शेर उसमें फंस गया। शेर ने सोचा- यह क्या आफत है और वह उससे निकलने का उपाय करने लगा। लेकिन वह तो उल्टा ज़्यादा फंसता चला गया। (Jungle Stories | Stories)

अब मछुआरा पेड़ से नीचे उतरा और हाथ में एक डंडा लेकर शेर के मुँह पर मारने लगा। शेर का मुँह लहु-लुहान हो गया। बेचारा शेर, मानव से भिड़ने चला था और अब
जाल में फंसा डंडे खा रहा था। अब मछुआरा भागा कि कहीं लोमड़ी हाथी को लेकर न आ जाए।

जब तक लोमड़ी हाथी को लेकर आई तब तक तो शेर जी औंधे मुँह पड़े हुए, अपने आपको कोस रहे थे कि क्‍यों चला था मानव से भिड़ने? जब लोमड़ी और हाथी ने शेर से यह पूछा कि ऐसा कैसे हुआ तो शेर ने उनको सारी बात बताई और भविष्य में कभी घमंड न करने की कसम खाई। (Jungle Stories | Stories)

lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | kids-hindi-stories | kids-jungle-stories | hindi-jungle-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | hindii-khaaniyaan | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii

यह भी पढ़ें:- 

Jungle World: भगवान के भरोसे

Jungle Story: तीन तितलियां

Jungle Story: कछुआ और हंस

Jungle Story: बात ऐसे बनी

#छोटी हिंदी कहानी #छोटी कहानियाँ #हिंदी कहानियाँ #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #लोटपोट इ-कॉमिक्स #लोटपोट #Hindi Jungle Stories #kids Jungle Stories #kids hindi stories #hindi stories #Kids Stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short stories #Bal kahani #Hindi Bal kahania #lotpot E-Comics #Lotpot