Jungle Story: हंस और तोता

एक बार हंसों की डार उड़ती-उड़ती नदी के किनारे पहुंची। वहां पर एक तोता बड़े ही जोश में आसमान में लम्बी-लम्बी उड़ारियां लगा रहा था। तोते ने उस हंसों के झुण्ड को नदी किनारे देखा। तोता उड़ान भरता-भरता हंसों के पास गया।

New Update
Parrot and Swan cartoon image

हंस और तोता

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Jungle Story हंस और तोता:- एक बार हंसों की डार उड़ती-उड़ती नदी के किनारे पहुंची। वहां पर एक तोता बड़े ही जोश में आसमान में लम्बी-लम्बी उड़ारियां लगा रहा था। तोते ने उस हंसों के झुण्ड को नदी किनारे देखा। तोता उड़ान भरता-भरता हंसों के पास गया। तुम लोगों की उड़ान कितनी सुस्त है तुम पंख ज्यादा फड़फड़ाते हो और उड़ते कम हो तोता उनका मजाक उड़ाने लगा। क्या तुम मेरे जितना उपर उड़ सकते हो? मेरी तरह हवा में जौहर दिखा सकते हो? में जानता हूँ यह तुम्हारे बस की बात नहीं है। हंसों का सारा झुण्ड केवल खामोश होकर तोते की बातों को सुन रहा था। उनमे से एक नर हंस को तोते की बातें सहन नहीं हो रही थीं  उसने तोते को मुकाबले के लिए ललकारा और तोते की चुनौती को स्वीकार कर लिया। (Jungle Stories | Stories)

तोते ने उड़ना शुरू कर दिया तोता आसमान में लम्बी-लम्बी उड़ारी लगा रहा था वो अपने पखों को ज्यादा से ज्यादा फैला रहा था। तोता एक से बढ़कर एक कलाबाजियां दिखा रहा था। अंत में तोता अपनी कलाबाजियों को दिखा बड़ी तेजी से नीचे की तरफ आया। तोते ने नीचे आते ही फिर से अपनी प्रशंसा के पुल बांधने शुरू कर दिए।

अब हंस की बारी थी उसने उड़ना शुरू किया और तोता भी यह कहकर हंस के पीछे उड़ने लगा के भला मैं भी तो देखूं के तुम कौन सी अपनी कलाबाजियां दिखाओगे। (Jungle Stories | Stories)

तोता उसके पीछे उड़ने लगा। हंस बड़ी तेजी से समुन्द्र के उपर से उड़ान भर रहा था...

तोता उसके पीछे उड़ने लगा। हंस बड़ी तेजी से समुन्द्र के उपर से उड़ान भर रहा था और तोता भी हंस का मजाक उड़ाता-उड़ाता उसके पीछे-पीछे उड़ रहा था। पर हंस तोते की बातों को नजर अंदाज कर रहा था और उड़ता ही जा रहा था। (Jungle Stories | Stories)

Parrot and Swan cartoon image

अब दोनों आसमान की ऊंचाइयों को छू रहे थे। अब धीरे-धीरे तोते का बड़बड़ाना भी बंद हो रहा था। आखिरकार दोनों को अब धरती नज़र नहीं आ रही थी हर तरफ पानी ही पानी नज़र आ रहा था। अब तोता थकावट महसूस करने लगा था। कुछ देर तक उड़ते-उड़ते तोता बिल्कुल ही थक चुका था अब उससे उड़ान भी नहीं भरी जा रही थी अब उसे पानी में गिरने का खतरा महसूस होने लगा था। हंस को तोते की हालत का पता चल चुका था और उसने तोते से बोला भाई तोते तुम बार-बार पानी क्यों छू रहे हो क्या यह तुम्हारा कोई नया कारनामा है। नहीं, तोते ने उत्तर दिया अब मुझसे और बिल्कुल भी नहीं उड़ा जा रहा है मेरी मदद करो मैं मुसीबत में हूँ मै अपनी भूल के लिए आपसे क्षमा मांगता हूँ। यदि तुम मेरी सहायता नहीं करोगे तो मैं यहीं पानी में डूब कर मर जाऊँगा।

हंस से तोते की यह हालत देखी नहीं जा रही थी उसे तोते पर तरस आ गया उसने तोते को अपने कंधों पर बिठा लिया और वापिस नदी किनारे की तरफ उड़ चला। (Jungle Stories | Stories)

lotpot-e-comics | bal kahani | hindi-bal-kahania | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | kids-hindi-stories | jungle-stories | kids-jungle-stories | hindi-jungle-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-khaanii | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii

यह भी पढ़ें:-

Jungle Story: उपयोगी मूंछें

Jungle Story: भेड़िया और सात मेमने

Jungle Story: शेर का हिस्सा

Jungle Story: बंदर और चिड़िया

#छोटी हिंदी कहानी #छोटी कहानियाँ #छोटी कहानी #बाल कहानी #हिंदी बाल कहानी #लोटपोट इ-कॉमिक्स #लोटपोट #Hindi Jungle Stories #kids Jungle Stories #Jungle Stories #kids hindi stories #hindi stories #Kids Stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short stories #Hindi Bal kahania #Bal kahani #lotpot E-Comics #Lotpot