/lotpot/media/media_files/Tlf4gGxcwXG4dOE54zmO.jpg)
अक्लमंद हंस
Jungle Story अक्लमंद हंस:- एक विशाल पेड़ था। उस पर बहुत सारे हंस रहते थे। उनमें एक बुद्धिमान और दूरदर्शी हंस था। उन्हें सभी आदरपूर्वक ‘ताऊ’ कहकर बुलाते थे। पेड़ के तने पर जड़ के निकट नीचे लिपटी हुई एक बेल को देखकर ताऊने कहा ‘‘देखो, इस बेल को नष्ट कर दो। एक दिन यह बेल हम सभी के लिए कष्टदायी सिद्ध होगी।’’ एक युवा हंस हंसते हुए बोला ‘‘ताऊ, यह छोटी-सी बेल हम सभी के लिए कैसे कष्टदायी सिद्ध हो सकती है?’’ (Jungle Stories | Stories)
ताऊ ने समझाया ‘‘धीरे-धीरे यह पेड़ के तने से चिपककर एक बड़ा रूप धारणकर नीचे से ऊपर...
/lotpot/media/media_files/ekqFYjFYB3rPXpP6Aqqy.jpg)
ताऊ ने समझाया ‘‘धीरे-धीरे यह पेड़ के तने से चिपककर एक बड़ा रूप धारणकर नीचे से ऊपर तक, पेड़ पर चढ़ने के लिए सीढी बन जाएगी। कोई भी शिकारी इसके सहारे चढकर हम तक पहुंच जाएगा और हम सभी मारे जाएंगे।’’ किसी को भी विश्वास नहीं हुआ कि ‘एक छोटी सी बेल सीढ़ी कैसे बनेगी?’ समय बीतता रहा। ताऊ ने जैसे कहा था, वैसा होता गया। एक दिन जब सभी हंस दाना चुगने बाहर गए हुए थे, तब एक शिकारी उधर आया। पेड़ पर बनी लता रूपी सीढी को देखते ही पेड़ पर चढ़ गया और जाल बिछाकर चला गया। सांय काल के समय हंसों के पेड़ पर बैठते ही वे शिकारी के बिछाए जाल में बुरी तरह फंस गए। तब सभी को अपनी चूक का आभास हुआ। (Jungle Stories | Stories)
/lotpot/media/media_files/CP0IlMn1W9BCEnkMGIAS.jpg)
एक हंस ने कहा ‘‘ताऊ, हमें क्षमा करें, हम सबसे चूक हो गई, इस संकट से निकलने का सुझाव आप ही बताएं।’’ सभी हंसों द्वारा चूक स्वीकार होने पर, ताऊ ने उन्हें बताया ‘‘मेरी बात ध्यान से सुनो। सुबह जब शिकारी आएगा, तब सभी मृतावास्था में पडे़ रहना, शिकारी तुम्हें मृत समझकर जाल से निकाल कर धरती पर रखता जाएगा। जैसे ही वह अंतिम हंसको नीचे रखेगा, मैं सीटी बजाऊंगा। मेरी सीटी सुनते ही सब उड़ जाना।’’ (Jungle Stories | Stories)
प्रातः काल शिकारी आया। सभी हंसों ने वैसा ही किया, जैसा ताऊ ने समझाया था शिकारी हंसों को मृत समझकर धरती पर रखता गया। सीटी की आवाज के साथ ही सारे हंस उड़ गए। शिकारी आश्चर्यचकित होकर देखता रह गया। (Jungle Stories | Stories)
lotpot | lotpot-e-comics | Bal kahani | bal-kahaniyan | hindi-bal-kahania | hindi-bal-kahaniya | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | kids-stories | jungle-stories | kids-jungle-stories | hindi-jungle-stories | kids-hindi-jungle-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-khaaniyaan | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-khaanii | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-jngl-khaanii
