/lotpot/media/media_files/5W3hhfJ8cbwWuklyUruF.jpg)
विश्वास
बच्चों की मजेदार हिंदी कहानी: विश्वास:- एक समय की बात है। किसी नदी में पांच छ: लड़के नहा रहे थे। नदी शांत थी। लड़के नहाने में खूब आनन्दित थे। बेसुध धमा चौकड़ी मचा रहे थे। अचानक एक लड़का चिल्लाने लगा। सब लड़के चौंक उठे, सबने उसकी ओर देखा। वह चिल्लाये जा रहे थे। अरे! मगर ने मेरा एक पैर पकड़ लिया है। (Fun Stories | Stories)
बाकी लड़के पानी से बाहर आये। और दौड़े-दौड़े उसकी मां के पास गये, जो नदी किनारे बैठी...
बाकी लड़के पानी से बाहर आये। और दौड़े-दौड़े उसकी मां के पास गये, जो नदी किनारे बैठी बच्चों के नहाकर आने की प्रतीक्षा कर रही थी। बच्चों के मुंह से अपने बेटे के बारे में ऐसी दुखद बात सुनी तो वह दौड़ी-दौड़ी बेटे के पास आयी। तब तक मगर ने उसका पैर नहीं छोड़ा था। मां बेटे को बचाने के लिए कुछ कर पाती इससे पहले उसके बेटे ने कहा, मां मुझे बचाने की बस एक ही तरकीब है, तुम मुझे भगवान को अर्पण कर दो। करोगी न माँ?
बेटे ने मां को सोच में डाल दिया। मां पुराने ख्याल की थी। उसे अपने बेटे से बेहद स्नेह था। साथ-साथ वह भगवान पर अटूट विश्वास रखती थी। वह जोर से बोल पड़ी, हां बेटे कर दूंगी। भगवान तुम्हारी रक्षा करें, मां के बोलते ही सच में बहुत बड़ा आश्चर्य हुआ। मगर ने उसके बेटे का पैर छोड़ दिया। वह सही सलामत पानी से निकल आया।
तो बच्चों, जानते हो वह लड़का कौन था, वे भारत के प्रसिद्ध सन्यासी दिग्विजयी शंकराचार्य थे। जो मात्र 32 वर्ष ही जीवित रहे और इतनी कम अवधि में न जाने उन्होंने कितने महान कार्य किये। (Fun Stories | Stories)
lotpot | lotpot E-Comics | Best Hindi Bal kahani | Hindi Bal Kahaniyan | Hindi Bal Kahani | bal kahani | Bal Kahaniyan | fun hindi stories | Mazedar Hindi Kahani | Hindi kahaniyan | Hindi Kahani | kids hindi fun stories | short stories for kids | kids short stories | kids hindi short stories | short stories | Short Hindi Stories | hindi short Stories | kids hindi stories | kids fun stories in hindi | Kids Fun Stories | Kids Hindi Story | Kids Stories | Fun Stories for Kids | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कहानियां | हिंदी बाल कहानियाँ | हिंदी बाल कहानी | बाल कहानी | बच्चों की हिंदी कहानियाँ | छोटी कहानी | छोटी कहानियाँ | छोटी हिंदी कहानी