/lotpot/media/media_files/WGnYacToxyafAAIk18SZ.jpg)
भ्रम में मत पड़ो
Moral Story भ्रम में मत पड़ो:- एक बार की बात है, राजा भोज दिन भर की व्यस्तता के बाद गहरी नींद में सोए हुए थे। स्वप्न में उन्हें एक दिव्य पुरूष के दर्शन हुए। उस दिव्य पुरूष के चारों ओर उजला आभा मंडल था। भोज ने बड़ी विनम्रता से उनका परिचय पूछा। मंद-मंद मुस्काते हुए वह बोले, ‘‘मैं सत्य हूं। मैं तुम्हें तथाकथित उपलब्धियों का वास्तविक रूप दिखाने आया हूँ। चलो, मेरे साथ।’’ राजा उत्सुकता और खुशी से उनके साथ चल दिए। भोज खुद को बहुत बड़ा धर्मात्मा समझते थे। उन्होंने अपने राज्य में कई मंदिर, धर्मशालाएं, नहरें और कुएं आदि बनवाए थे। उनके मन में इन कामों के लिए गर्व भी था। दिव्य पुरूष भोज को उनके ही एक शानदार बगीचे में ले गए और बोले, ‘‘तुम्हें इस बगीचे का बड़ा अभिमान है न।’’ फिर उन्होंने एक पेड़ छुआ और देखते ही देखते वह ठूंठ हो गया। (Moral Stories | Stories)
एक-एक करके वह सभी सुंदर फूलों से लदे वृक्षों को छूते गए और वे सब...
एक-एक करके वह सभी सुंदर फूलों से लदे वृक्षों को छूते गए और वे सब ठूंठ होते चले गए। इसके बाद वह उन्हें भोज के एक स्वर्ण जड़ित मंदिर के पास ले गए। दिव्य पुरूष ने जैसे ही उसे छुआ, वह लोहे की तरह काला हो गया और खण्डहर की तरह गिरता चला गया। यह देख राजा के तो होश उड़ गए। वे दोनों उन सभी स्थानों पर गए जिन्हें राजा भोज ने चाव से बनवाया था। दिव्य पुरूष बोले, राजन, भ्रम में मत पड़ो। भौतिक वस्तुओं के आधार पर महानता नहीं आंकी जाती। एक गरीब आदमी द्वारा पिलाए गए एक लोटे जल की कीमत, उसका पुण्य, किसी यशलोलुप धनी की करोड़ों स्वर्ण मुद्राओं से कहीं अधिक है।’’ (Moral Stories | Stories)
इतना कहकर वह अंतर्ध्यान हो गए। राजा भोज ने स्वप्न पर गंभीरता से विचार किया और फिर ऐसे कामों में लग गए जिन्हें करते हुए उन्हें यश पाने की लालसा बिल्कुल नहीं रही। (Moral Stories | Stories)
lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | moral-hindi-stories | moral-stories | kids-moral-stories | kids-hindi-moral-stories | kids-hindi-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | hindii-khaaniyaan | chottii-khaanii | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii