Advertisment

Motivational Story: लोकप्रियता का सूत्र

अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन दास-प्रथा खत्म करने जैसे बड़े कामों के लिए जाने जाते हैं। एक बार वे कांग्रेस की मींटिग में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने एक असहाय गधे को गहरे कीचड़ में धंसा देखा।

New Update
Abraham Lincon

लोकप्रियता का सूत्र

Motivational Story लोकप्रियता का सूत्र:- अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन दास-प्रथा खत्म करने जैसे बड़े-बड़े कामों के लिए जाने जाते हैं। एक बार वे कांग्रेस की मींटिग में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने एक असहाय गधे को गहरे कीचड़ में धंसा देखा। उसकी पीड़ा ने उन्हें अधीर कर दिया। (Motivational Stories | Stories)

उन्होंने चालक से तुरंत गाड़ी रोकने के लिए कहा और जानवर को बाहर निकालने के लिए गाड़ी से उतरने लगे। यह देखकर चालक ने राष्ट्रपति से कहा, ‘आप जरुरी काम से कांग्रेस की मीटिंग में जा रहे हैं। ऐसा मत कीजिए, आपके कपड़े गंदे हो जाएंगे।’ इस पर लिंकन ने जवाब दिया, ‘गधे का जीवन मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।’

लेकिन उनकी इस बात से चालक सहमत नहीं हुआ और बोला, ‘आप रहने दीजिए...

लेकिन उनकी इस बात से चालक सहमत नहीं हुआ और बोला, ‘आप रहने दीजिए। मैं उस जानवर को निकालता हूं।’ ऐसा कहकर वह कीचड़ से गधे को बाहर निकालने की कोशिश करने लगा। कीचड़ बहुत ज्यादा था और गधा उसमे से निकल नहीं पा रहा था। अब लिंकन से रहा नहीं गया और वे भी कीचड़ में उतर गए। राष्ट्रपति और चालक की बहुत कोशिशों के बाद ही गधा बाहर निकल सका। (Motivational Stories | Stories)

Abraham Lincon

इस मशक्कत में लिंकन के सारे कपड़े कीचड़ से सन गए। चालक ने उनसे वापस घर चल कर कपड़े बदलने का निवेदन किया, लिंकन बोले, ‘कांग्रेस की मीटिंग में समय से पहुंचना ज्यादा जरुरी है।’ वे कांग्रेस की मिटिंग में पहुँचे तो सभी लोग उनकी हालत देख कर हैरान थे। जब यह पता लगा कि लिंकन ने किस तरह असहाय जानवर की रक्षा की, तो क्या विरोधी और और क्या समर्थक-सभी उनके मुरीद हो गए। (Motivational Stories | Stories)

Advertisment

एक छोटे-से किसान के बेटे और अमेरिका के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति लिंकन की ख्याति का मूल यह उदारता और दूसरों की सहायता करने की प्रवृति को याद रखा जाए तो हर कोई लोकप्रियता प्राप्त कर सकता है। (Motivational Stories | Stories)

lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | Short Motivational Stories | hindi-motivational-stories | kids-motivational-stories | kids-hindi-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-khaanii | chottii-khaaniyaan | chottii-hindii-khaanii | bccon-kii-prernnaadaayk-khaanii

यह भी पढ़ें:- 

Motivational Story: हिम्मत से बचाव

Motivational Story: अरस्तू की हार

Motivational Story: माँ तुझे शत-शत प्रणाम

Motivational Story: दिमाग लगाया त्योहार मनाया

#बाल कहानी #लोटपोट #Lotpot #Bal kahani #Hindi Bal kahania #Kids Stories #बच्चों की प्रेरणादायक कहानी #kids motivational stories #लोटपोट इ-कॉमिक्स #lotpot E-Comics #हिंदी बाल कहानी #छोटी हिंदी कहानी #hindi stories #Hindi Motivational Stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short stories #kids hindi stories #छोटी कहानियाँ #छोटी कहानी #Short Motivational Stories
Advertisment