Motivational Story: अरस्तू की हार

चाणक्य महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री था। एक अदने ब्राहमण से वह महामंत्री बना था। नंद के अपमान फलस्वरूप उसने प्रतिज्ञा की थी, ‘मैं नंद का वंश-वृक्ष समूल रूप से नष्ट कर दूंगा।’

New Update
Brahmin with king cartoon image

अरस्तू की हार

Motivational Story अरस्तू की हार:- चाणक्य महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री था। एक अदने ब्राहमण से वह महामंत्री बना था। नंद के अपमान फलस्वरूप उसने प्रतिज्ञा की थी, ‘मैं नंद का वंश-वृक्ष समूल रूप से नष्ट कर दूंगा।’ तब उसने अपनी शिखा को खोल दिया। अपनी प्रतिज्ञा को परिणाम देने हेतु उसने चंद्रगुप्त को आहिस्ता-आहिस्ता मगध का सम्राट बना दिया। चाणक्य अपनी इस सफलता पर गर्वित हो गया। उसे लगा कि उसने सभी को पराजय दे दी है। इसी तरह वह प्रसन्न गर्वित होकर जंगल की ओर चल पड़ा। उस दिन वह विचारों में लीन काफी दूर निकल गया। उसे प्यास लगी, उसने इधर उधर देखा। एक पहाड़ी की तलहटी के नीचे उसे एक झोपड़ी दिखायी दी। वह उस ओर तेज़ी से बढ़ गया। थोड़ी देर में वह झोपड़ी के निकट पहुँच गया। (Motivational Stories | Stories)

वह झोपड़ी एक बुढ़िया की थी, वह रसोई बना रही थी। उसका जवान बेटा खाना खा रहा था। उसके बेटे ने जैसे ही कौर लिया वैसे ही बुढ़िया खिलखिलाकर हंस पड़ी। बेटे ने आश्चर्य से पूछा, ‘माँ, तुम हंसी क्यों?’ (Motivational Stories | Stories)

बुढ़िया बोली, ‘तुम्हारे रोटी खाने के ढंग को देखकर मुझे महामंत्री चाणक्य की याद आ गई...

बुढ़िया बोली, ‘तुम्हारे रोटी खाने के ढंग को देखकर मुझे महामंत्री चाणक्य की याद आ गई। तुमने रोटी के किनारों को छोड़कर बीच की रोटी खाली। उसी तरह चाणक्य ने अपने राज्य की सीमाओं को छोड़कर समझ लिया कि उसने अपने राज्य में सम्पूर्ण सुख-शान्ति और सुरक्षा स्थापित कर ली है। बेटे! देश की असली सुरक्षा का सम्बन्ध उसकी सीमाएं होती हैं।’

चाणक्य बिना पानी पिये लौट आया और उसने अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए तैयारियाँ शुरू कर दीं। (Motivational Stories | Stories)

सिकंदर तूफानी गति से भारतवर्ष की ओर बढ़ता आ रहा था। उसकी विपुल वाहिनी ने बड़े-बड़े सूरमाओं के राज्यों को ध्वस्त कर दिया। देश की सीमा पर उसका आतंक फैल गया था। उस समय मगध पर चन्द्रगुप्त मौर्य का शासन था। उसका महामंत्री चाणक्य उद्विग्न और चिन्तित था। वह सोच रहा था कि ऐसी क्या बात है जिससे सिकन्दर किसी से भी पराजित नहीं हो रहा है?

चाणक्य ने ग्रंथों का अवलोकन किया। सिकन्दर और अरस्तू के सम्बन्धों का विवेचन किया। अचानक चाणक्य के चेहरे पर आशा की किरण चमकी। उसने सोचा, ‘दार्शनिक अरस्तू ने सिकन्दर को जुपिटर का बेटा बना दिया है और उसके सैनिक उसे देव-अंश समझकर उसकी आज्ञा पर उत्सर्ग हो रहे हैं। फिर सिकन्दर को कैसे कोई पराजय दे सकता है।’ चाणक्य ने काफी सोचकर चंद्रगुप्त को बुलाया। चंद्रगुप्त ने नमस्कार करके कहा, ‘क्या आज्ञा है देव।’ चाणक्य ने गंभीर स्वर में कहा, ‘यदि तुम सिकन्दर को पराजित करना चाहते हो तो उसके सैनिकों के सामने उसका ज़रा अपमान कर दो।’ (Motivational Stories | Stories)

Brahmin with king cartoon image

चंद्रगुप्त ने निश्चय कर लिया। वह एक बार सिकन्दर के अस्थाई दरबार में पहुँच गया। उसने सारे सैनिकों के सामने तलवार निकालकर सिकन्दर को ललकारा। उसे द्वन्द युद्ध करने के लिए चुनौती दी। सिकन्दर के सारे सैनिक यह माजरा देखकर हतप्रभ हो गये। सोचने लगे- यह अदना आदमी हमारे देवता को चुनौती देता है और युद्ध के लिए ललकारता है।’

बस सैनिकों के सिर उठ गये। उस सेना में कितने ही सैनिक ऐसे थे जिन्होंने सिकन्दर के सामने कभी सिर नहीं उठाया था। जिन्होंने कभी सिकन्दर को देखा तक नहीं था।उन्होंने चन्द्रगुप्त को गिरफ्तार करना चाहा पर वह तो भीड़ में गायब हो गया। फिर घोड़े पर सवार होकर भाग गया। पहली बार सिकन्दर के सैनिकों को यह अहसास हुआ कि उसका सम्राट उसके देवता का बेटा नहीं है। हमारे देवता के सामने आदमी सिर नहीं उठा सकता। अरस्तू हार गया। चाणक्य जीत गया। उसके बाद सिकन्दर के सैनिकों का हौसला पस्त होता गया। वे लोग लौटने का आग्रह करने लगे। उनका नैतिक साहस जो टूट गया था। चाणक्य अपनी बुद्धि पर गर्वित हो गया। (Motivational Stories | Stories)

lotpot-e-comics | hindi-bal-kahania | bal kahani | short-stories | short-hindi-stories | hindi-short-stories | hindi-stories | hindi-motivational-stories | motivational-stories | kids-hindi-stories | kids-motivational-stories | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-khaanii | baal-khaanii | chottii-hindii-khaanii | hindii-khaaniyaan

यह भी पढ़ें:-

Motivational Story: पिता की आँखें

Motivational Story: मां है महान

Motivational Story: तिरंगे का सम्मान

Motivational Story: जायदाद का सच

#बाल कहानी #लोटपोट #Lotpot #Bal kahani #Motivational Stories #Hindi Bal kahania #Kids Stories #kids motivational stories #लोटपोट इ-कॉमिक्स #lotpot E-Comics #हिंदी बाल कहानी #छोटी हिंदी कहानी #hindi stories #Hindi Motivational Stories #hindi short Stories #Short Hindi Stories #short stories #हिंदी कहानियाँ #kids hindi stories