10 साल का जीनियस कृष अरोड़ा जिसने तोड़ा आइंस्टीन और हॉकिंग का रिकॉर्ड

कुछ बच्चे जन्म से ही असाधारण प्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसे ही एक बच्चे का नाम है कृष अरोड़ा, जो मात्र 10 साल की उम्र में दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बन गया है। भारतीय मूल के कृष, जो वेस्ट लंदन के हाउंस्लो में रहते हैं

By Lotpot
New Update
10 year old Genius Krish Arora who broke Einstein and Hawking record

10 year old Genius Krish Arora who broke Einstein and Hawking record

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कृष अरोड़ा: कुछ बच्चे जन्म से ही असाधारण प्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसे ही एक बच्चे का नाम है कृष अरोड़ा, जो मात्र 10 साल की उम्र में दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बन गया है। भारतीय मूल के कृष, जो वेस्ट लंदन के हाउंस्लो में रहते हैं, ने अपने 162 आईक्यू स्कोर के साथ अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग जैसे महान वैज्ञानिकों को भी पीछे छोड़ दिया है।

कृष का आईक्यू इतना तेज़ है कि वह दुनिया के टॉप 1% इंटेलेक्चुअल लोगों में गिना जाता है। इतनी कम उम्र में उन्होंने न केवल गणित और शतरंज में महारत हासिल की है, बल्कि पियानो बजाने में भी उन्हें ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक का ‘हॉल ऑफ फेम’ सम्मान प्राप्त हुआ है।

4 साल की उम्र में दिखाया कमाल

कृष के माता-पिता मौली और निशाल, जो खुद इंजीनियर हैं, बताते हैं कि कृष ने सिर्फ 4 साल की उम्र में पढ़ाई और गणित की कठिन अवधारणाओं को बिना किसी कठिनाई के समझना शुरू कर दिया था। डेसिमल डिविजन, स्पेलिंग और पढ़ने में उनकी गति अपने उम्र के बच्चों से कई गुना तेज़ थी। यही कारण है कि उन्हें "नन्हा जीनियस" कहा जाता है।

सिर्फ 1.5 साल में ग्रेड 8 की पढ़ाई

कृष ने पियानो बजाने में भी अद्भुत क्षमता दिखाई है। मात्र 1.5 साल में ग्रेड 8 का सर्टिफिकेट हासिल करने वाले कृष को MENSA जैसे प्रतिष्ठित संगठन में शामिल किया गया है। इसके अलावा, उन्होंने शतरंज के कोच को केवल चार महीने में हरा दिया।

गणित में करियर का सपना

कृष अरोड़ा का सपना है कि वह गणित के क्षेत्र में करियर बनाएं और दुनिया के सबसे महान गणितज्ञों में शामिल हों। उनकी कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो कम उम्र में अपने

सपनों को पाना चाहते हैं।

कृष अरोड़ा जैसे प्रतिभाशाली बच्चे यह दिखाते हैं कि अगर सही दिशा और मेहनत मिले, तो कोई भी असंभव को संभव बना सकता है। उनकी उपलब्धियां हर भारतीय के लिए गर्व का विषय हैं।

और पढ़ें :-

लोटपोट कॉमिक्स के साथ सितारों के बचपन के दिनों की यादें ताज़ा करें

भारत सरकार ने शुरू किया हरित हाइड्रोजन मिशन, 100 करोड़ का निवेश

Positive News : डांस या आत्मरक्षा

एआई उपकरण ने खोजी 300 नई नाज़का लाइन्स