/lotpot/media/media_files/2025/08/11/baal-kavita-chaar-chane-2025-08-11-18-00-16.jpg)
"चार चने" एक मज़ेदार और कल्पनाओं से भरी कविता है जो बच्चों को हंसी, खेल और दोस्ती की दुनिया में ले जाती है। इसमें एक छोटा सा सपना है – अगर हमारे पास पैसे होते तो चार चने खरीदते और उन्हें अलग-अलग जानवरों को खिलाते। हर जानवर की अपनी मज़ेदार प्रतिक्रिया होती है, जिससे बच्चों को हंसी भी आती है और सीख भी कि छोटी-छोटी चीज़ों में भी बड़ा मज़ा छुपा होता है।
चार चने
पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना तोते को खिलाते।
तोते को खिलाते तो टाँय-टाँय गाता,
टाँय-टाँय गाता तो बड़ा मज़ा आता।
पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते।
घोड़े को खिलाते तो पीठ पर बिठाता,
पीठ पर बिठाता तो बड़ा मज़ा आता।
पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना चूहे को खिलाते।
चूहे को खिलाते तो दाँत टूट जाता,
दाँत टूट जाता तो बड़ा मज़ा आता।'
और पढ़ें :
चारचने, बच्चों की कविता, मजेदार कविता, बाल गीत, बच्चों की पसंद, किड्स पोएम, हिंदी कविता, बाल साहित्य, मस्ती भरी कविता, स्कूल पोएम, Chaar Chane, Kids Poem, Funny Poem, Hindi Poem, Childrens Poetry, Kids Love, Fun Poem, Viral Poem, School Poem, Story ForKids, Tags : bachchon ki hindi poem | bachon ki hindi poem | bachon ki hindi poems | bachon ki poem | Best hindi poems | Best hindi poems for kids | entertaining hindi poem for kids