New Update
/lotpot/media/media_files/8FyXya2UKldg2yw6eC4x.jpg)
बंदर का मोबाइल
बंटू बंदर ने महंगा वाला,
खरीद लिया मोबाइल।
देखते ही देखते बदल गई,
उसकी हर स्टाइल।
सुंदर चश्मा, जींस और टी-शर्ट,
मोबाइल रहता कान पर,
निकल पड़ा जंगल में वह,
अपना सीना तानकर।
देखकर अपने मित्रों को,
उसे सूझी मस्ती की करतूत,
ऊँचे-ऊँचे वृक्षों पर,
लगा मचाने उछल कूद।
तभी छूटा मोबाइल हाथ से,
आया सीधा ज़मीन पर,
पछता रहा था बंटू बंदर,
उसका पुर्जा-पुर्जा बीनकर।
बच्चों की मनोरंजक कविता | बच्चों की कविता | bachchon ki kavita | kids poem | manoranjak bal kavita | bal kavita | hindi-bal-kavita | hindii-baal-kvitaa