New Update
/lotpot/media/media_files/70yR0TRrSfEaLRh5R9yJ.jpg)
तारे
आसमान में इतने सारे।
रोज़ रात को आते तारे।।
कुछ छोटे कुछ बड़े-बड़े।
लगते हैं हम सबको प्यारे।।
जहाँ-जहाँ भी हम जाते।
साथ-साथ आते हैं तारे।।
धरती माँ ने ओढ़ी चूनर।
जिस पर चमके चाँद सितारे।।
रोज़ शाम को आ जाते हैं।
सुबह हुई घर जाते तारे।।
बच्चों की मनोरंजक कविता | बच्चों की कविता | poem on stars | kids poem | stars | hindi kavita | bal kavita | hindi-bal-kavita