New Update
/lotpot/media/media_files/vtvynYddu1deEPtCLIMs.jpg)
क्रिकेट
क्रिकेट
गधेराम ने जोड़-तोड़ के,
क्रिकेट-टीम बनाई।
खेल-जगत में नाम करेंगे,
ऐसी समझ बनाई।।
नदी-तालाबों से गदहे,
सब के सब जुड़ आए।
धोबी पीछे छूटे उनको,
कोई पकड़ न पाए।।
गधेराम जी मार दुल्लत्ती,
जब भी मारे छक्का।
दर्शक गदहे देख-देख के,
होते हक्का-बक्का।।
तभी गधे के आ मालिक ने,
दस डंडे फटकारे।
गधेराम जी ढ़ेंचू-ढ़ेंचू,
भागे डर के मारे।।
लोटपोट | kids poem | बच्चों की कविता | बाल कविता | manoranjak bal kavita | entertaining kids poem | लोटपोट इ-कॉमिक्स | lotpot E-Comics | हिंदी बाल कविता | Hindi Bal Kavita