New Update
/lotpot/media/media_files/xpn4bbxnUzdSyq44BbPO.jpg)
बहाना
बहाना
स्कूल न जाने के लिए,
राजू चूहा ने किया बहाना।
मां, ज़ुकाम है मुझे,
नहीं है मुझको स्कूल जाना।
झटपट दौड़कर चुहिया ने,
भालू डाक्टरनी को पकड़ लाई।
भतीजे को ज़ुकाम सुनकर,
वह दौड़ी-दौड़ी आई।
वहां आकर उसने बक्से से,
एक बड़ी सी सुई निकाली।
सुई लगानी होगी बेटा,
तूने यह क्या बीमारी पाली।
सुई देखकर गुम हुए होश,
यह क्या की मैंने भूल।
सरपट दौड़ा-भागा राजू,
पल भर में पहुंचा स्कूल।
lotpot-e-comics | hindi-bal-kavita | manoranjak-bal-kavita | kids-poem | hindi kids Poem | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-kvitaa | baal-kvitaa