New Update
/lotpot/media/media_files/nIXMoZIFwqsVHvifQ00I.jpg)
चूहों की शैतानी
चूहों की शैतानी
मोटूमल के घर, चूहों ने,
अड्डा खूब जमाया।
सोचा-इसके गोदामों का,
आओ करें सफाया।
मोटूमल ने चालाकी से,
माल तभी बिकवाया।
घिर आई चूहों पर मानो,
अब अकाल की छाया।
डटे रहे लेकिन सब चूहे,
सूझ गई शैतानी।
बनी कुतरने से मोटू की,
धोती, मच्छरदानी।
बच्चों की कविता | बाल कविता | हिंदी बाल कविता | लोटपोट इ-कॉमिक्स | लोटपोट | entertaining kids poem | kids poem | manoranjak bal kavita | Hindi Bal Kavita | lotpot E-Comics