New Update
/lotpot/media/media_files/KoP96syrcbZzuQEM6yVA.jpg)
बच्चों को प्यारा तोता
हरा-हरा मैं तोता हूँ,
लाल-लाल है मेरी चोंच।
दिनभर करता सैर-सपाटा,
रात को पेड़ों पर सोता हूँ।
अपनी मीठी-मीठौ बोली से,
सबके मन को हर्षाता हूँ।
सीटी मेरी भाषा है,
आम-अलूचे खाता हूँ।
बच्चों से है प्यार मुझे,
बड़ों को शीश नवाता हूँ।
hindi-bal-kavita | kids-poem | entertaining-kids-poem | लोटपोट | baal-kvitaa | hindii-baal-kvitaa | bccon-kii-kvitaa | bccon-ke-lie