New Update
/lotpot/media/media_files/sCSIbl0WKWNXBZXpDFGj.jpg)
शादी की दावत
शादी की दावत
लाल चुनरी ओढ़ बंदरिया,
जंगल में जब आई।
बंदर जी को देखकर,
घूंघट खींच शरमाई।
हिरण दौड़कर ले आया,
बिगुल और शहनाई।
भालू जी ने पंडित बनकर,
शादी की रस्में निभाई।
ख़रगोश खरीद कर ले आया,
पूड़ी भाजी और मिठाई।
सभी जानवरों ने हिलमिल कर,
शादी की दावत खाई।
lotpot-e-comics | hindi-bal-kavita | kids-poem | entertaining-kids-poem | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-kvitaa | baal-kvitaa