Advertisment

Bal Kavita: जनवरी आ गई

By Lotpot
New Update
Kids with Indian Flag Cartoon image

जनवरी आ गई

जनवरी आ गई

देखो, माह जनवरी आ गई।
आते ही हमारे दिल पर छा गई।।

ये जरूरी राष्ट्रीय गणतंत्र का त्योहार।
इसी दिन मिला हमें पूर्ण आज़ादी का अधिकार।।

इसमें आता 26 जनवरी का राष्ट्रीय त्योहार। 
जिसको हम सब देशवासी करते प्यार।।

लोहड़ी जनवरी में ही है आती।
हम सबको है खुश कर जाती।। 

जनवरी में ही हम शहीदी दिवस मनाते।
अपने में देशभक्ति की अलख जगाते।।

जनवरी में ही हिंदी दिवस की अभिलाषा।
जो है हमारी राष्ट्रीय भाषा।।

जनवरी में हुआ शिक्षा दिवस का अस्तित्व।
जो हमें सिखाता पढ़ाई लिखाई का महत्व।।

देश प्रेम और हर्षोल्लास  लाता जनवरी का महीना।
देश प्रेम और प्यार से जो सिखलाता है जीना।।

Advertisment

lotpot-e-comics | hindi-bal-kavita | hindi-kavita | kids-poem | kids poem in hindi | kids-rhymes | hindi-rhymes | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-kvitaa | बाल कविता

यह भी पढ़ें:-

Bal Kavita: सांता क्लॉज़ आया

Bal Kavita: मौनी बाबा

Bal Kavita: शादी की दावत

Bal Kavita: क्रिसमस

Advertisment