Advertisment

Bal Kavita: सांता क्लॉज़ आया

By Lotpot
New Update
Santa claus cartoon image

सांता क्लॉज़ आया

सांता क्लॉज़ आया

सांता क्लॉज़ आए गिफ्ट्स लेकर बहुत सारे,
खिलौने, टॉफी, चॉकलेट जो लगते हमको प्यारे।

हमने भी बड़े प्यार से क्रिसमस ट्री सजाया,
जिसके नीचे सांता ने गिफ्ट्स का ढेर लगाया।

जिंगल बेल जिंगल बेल हम सबको यह सुनाएं,
जो भी दोस्त मिले उसके गले हम लग जाएं।

सांता आया सांता आया,
शांति और खुशहाली लाया।

नफरत छोड़ हम रहें प्यार से,
सबको प्यार का ऐसा पाठ पढ़ाया।

मैरी क्रिसमस मैरी क्रिसमस सब मिलकर गा रहे हैं,
जीसस का देखो सब जन्मदिन मना रहे हैं।

Advertisment

रहे ना कोई रोता हुआ,
रहे ना कोई उदास।

सबको क्रिसमस मैरी हो,
आओ करें ऐसा प्रयास।

हम सब लेते खूब मजा गाना गाते बार बार,
खुशियाँ लेकर आता है क्रिसमस का त्यौहार।

lotpot-e-comics | hindi-bal-kavita | manoranjak-bal-kavita | hindi-kavita | लोटपोट | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-kvitaa | baal-kvitaa | हिंदी कविता 

यह भी पढ़ें:-

Bal Kavita: गर्मी की छुट्टियां

Bal Kavita: बगिया की रानी

Bal Kavita: मेले में

Bal Kavita: कंजूस का सपना

Advertisment