New Update
/lotpot/media/media_files/2TO1yDm3aZk3sX4nQWar.jpg)
बगिया की रानी
बगिया की रानी
आओ-आओ तितली रानी,
तुम तो हो बगिया की रानी।
कौन देश से आती हो,
फूलों से बतियाती हो।
कोमल-कोमल पंखों वाली,
मन को भाती रंगों वाली।
हौले हौले उड़ती हो,
कलियों से क्या कहती हो।
हाथ कभी न आती हो,
बगिया को महकाती हो |
नहीं किसी को कभी सताती,
हमें देखकर उड़-उड़ जाती।
आओ हमसे नाता जोड़ो,
अपने मन के डर को छोड़ो।
lotpot-e-comics | hindi-bal-kavita | hindi-kids-poem | kids-poem | lottpott-i-konmiks | hindii-baal-kvitaa | baal-kvitaa | Hindi Rhymes for kids | लोटपोट