/lotpot/media/media_files/FFSYGcaJeMMv9Vjg6PiU.jpg)
मेरा सपना
मेरा सपना
मेरा सपना है एक दिन मैं प्रिंसिपल बन जाऊँ,
एक बड़ी गाड़ी में बैठ, विद्यालय को जाऊँ।
विद्यालय में जाते ही प्रांगण का चक्कर काटूं,
साफ-सफाई की खातिर मैं सबको जमकर डाटूं।
सुन्दर फूलों की बगिया से विद्यालय को महकाऊं,
मेरा सपना है एक दिन मैं प्रिंसिपल बन जाऊँ।
सुबह सवेरे नौ बजते ही घंटी टन-टन बोले,
छात्रों को आदेश सुनाऊँ, लाइन में वो हो लें।
अनुशासन ही मूल मंत्र है, सबको संदेश सुनाऊं,
मेरा सपना है एक दिन मैं प्रिंसिपल बन जाऊँ।
अध्यापक भी अनुशासित हों, छात्रों में स्नेह बढ़ाएँ,
जीवन में आगे बढ़ने का सबको पाठ पढ़ाएँ।
विद्यालय के सब छात्रों का उज्जवल भविष्य बनाऊं,
मेरा सपना है एक दिन मैं प्रिंसिपल बन जाऊँ।
lotpot | lotpot E-Comics | Bal Kavitayen | hindi bal kavitayen | Hindi Bal Kavita | manoranjak bal kavita | bal kavita | kids hindi poems | hindi poems for kids | kids hindi rhymes | Hindi Rhymes for kids | hindi rhymes | लोटपोट | लोटपोट ई-कॉमिक्स | बाल कविता | हिंदी बाल कवितायें | बाल कवितायें | हिंदी बाल कविता | बाल कविता | बच्चों की कविता